फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Cars were being sold instead of parking in Indore, treatment was being done, showroom, hospital sealed

Indore:इंदौर मेें पार्किंग के बजाए बिक रही थी कारें, हो रहा था इलाज, शोरूम, अस्पताल सील

Tue, 24 Sep 2024 11:23 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 24 Sep 2024 11:23 AM IST
सार

अस्पताल संचालक को अफसरों नेे कहा कि जब बिल्डिंग का नक्क्षा स्वीकृत किया गया था तो बेसमेंट का उपयोग पार्किंग तय किया गया है, इसलिए यहां पार्किंग ही होना चाहिए। इसी तरह रुकमणी कार शोरूम में भी बेसमेंट में नई कारों को खड़ा किया गया था।

विज्ञापन
Indore: Cars were being sold instead of parking in Indore, treatment was being done, showroom, hospital sealed
कार शोरूम सील। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के बेसमेंट में पानी भरने से तीन छात्रों की मौत के घटना केे बाद नगर निगम ने इंदौर में बेसमेेंट में व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने वाले संस्थानों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। डेढ़ सौ से ज्यादा बिल्डिंगों को चिन्हित किया गया हैै। जिसके बेसमेंट में वाहनों की पार्किंग के बजाए शोरुम, दुकानें संचालित हो रही है।

विज्ञापन


मंगलवार को नगर निगम की टीम ने एसएनजी अस्पताल और बीआरटीएस में एक कार शोरुम को सील किया। अस्पताल के बेसमेंट में मरीजों की जांच के लिए केबिन बने थे,जबकि अस्पताल में आने वालेे वाहन सड़क पर खड़े हो रहे थे और यातायात बाधित होता था।
विज्ञापन


अस्पताल संचालक को अफसरों नेे कहा कि जब बिल्डिंग का नक्क्षा स्वीकृत किया गया था तो बेसमेंट का उपयोग पार्किंग तय किया गया है, इसलिए यहां पार्किंग ही होना चाहिए। इसी तरह रुकमणी कार शोरूम में भी बेसमेंट में नई कारों को खड़ा किया गया था। शोरूम मेें आने वाली दूसरी कारों का पार्किंग के लिए जगह ही नहीं मिलती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जेल रोड पर क्यों नहीं हो रही बिल्डिंगें सील

जिन 20 से ज्यादा भवनों के बेसमेंट सील किए गए है। वहां अब व्यावसायिक गतिविधियां बंद हो गई है और वे निगम के अभियान पर पक्षपात का आरोप भी लगा रहे है। उनका कहना है कि जेल रोड पर सबसे ज्यादा पार्किंग की समस्या हैै।



वहां की बिल्डिंगों की पार्किंग में मार्केट संचालित हो रहे है। कई बार वहां आग भी लग चुकी है, लेकिन वहां सड़कों को फुटपाथों से मुक्त नहीं किया गया। दुकानदारों ने सार्वजनिक फुुटपाथों पर लोहे के एंगल और अेाटले बना रखे हैै। महारानी रोड और ग्वालटोली क्षेत्र भी कभी बिल्डिंग सील नहीं हुई। वहां भी पार्किंग की समस्या रहती हैै।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed