फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Bus carrying passengers from Prayagraj to Aankareshwar overturned at Simrol Ghat, 9 injured.

Indore: प्रयागराज से ओंकारेश्वर के लिए निकले यात्रियों की बस सिमरोल घाट पर पलटी, 9 घायल

Tue, 18 Feb 2025 11:35 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 18 Feb 2025 11:35 AM IST
सार

हादसा सुबह साढ़े चार बजे के करीब हुआ। प्रयागराज कुंभ में स्नान करने के बाद यात्री रविवार सुबह निकले थे। सोमवार को यात्री उज्जैन पहुंचे थे। महाकाल के दर्शन करने के बाद वे  ओंकारेश्वर जा रहे थे। तभी बस पलट गई।

विज्ञापन
Indore: Bus carrying passengers from Prayagraj to Aankareshwar overturned at Simrol Ghat, 9 injured.
हादसे के घायल एमवाय अस्पताल में भर्ती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के समीप सिमरोल घाट पर एक टूरिस्ट बस पलट गई। घाट के मोड़ पर चालक ने बस का नियंत्रण खो दिया और बस पलट गई। बस में सवार 9 यात्री घायल हो गए है। उन्हें इंदौर के एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया है। यात्री प्रयागराज कुंभ से उज्जैन पहुंचे थे। वहां से वे दर्शन कर  ओंकारेश्वर के लिए निकले थे। कुछ घायलों की हालत नाजुक है। बस में गुजरात के गांधी ग्राम के यात्री थे।

विज्ञापन

 

घायलों के परिजनों को सूचना मिली तो वे भी गुजरात से इंदौर के लिए निकल गए। बस पलटने के कारण यातायात भी बाधित हो गया था। पुलिस ने क्रेन की मदद से पलटी हुई बस को रास्ते से एक तरफ किया और ट्रैफिक बहाल कराया। हादसे में जिन यात्रियों को गंभीर चोट नहीं आई। उन्हें भी एक अन्य बस से इंदौर भेज दिया गया।

विज्ञापन

 

हादसा सुबह साढ़े चार बजे के करीब हुआ। प्रयागराज कुंभ में स्नान करने के बाद यात्री रविवार सुबह निकले थे। सोमवार को यात्री उज्जैन पहुंचे थे। महाकाल के दर्शन करने के बाद वे  ओंकारेश्वर जा रहे थे। तभी बस पलट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षर्शियों ने बताया कि घाट के मोड़ पर अंधेरा था। घुमावदार मोड़ पर बस ने नियंत्रण खो दिया और बस पलट गई। बस में 35 से ज्यादा यात्री सवार थे। 9 यात्रियों को चोटें आई है। किसी के हाथ-पैर तो किसी के सिर पर बस के पलटने से चोट आई। फिलहाल उनका उपचार एमवाय अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed