फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Bulldozers went to the house of those who killed BJP leader in Indore.

Indore: इंदौर में भाजपा नेता की हत्या करने वालों के घर चले बुलड़ोजर

Tue, 25 Jun 2024 05:28 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 25 Jun 2024 05:28 PM IST
सार

पीयूष ने ही मोनू पर गोली चलाई थी। हत्या के लिए 24 जून की तारीख चुनी गई थी। उस दिन मोनू क्षेत्र में रैली निकालने वाला था। हत्या के बाद 24 जून को नगर निगम ने मकान पर नोटिस चिपकाया था। मोनू के समर्थकों ने पीयूष के मकान में आग लगा दी थी। 

विज्ञापन
Indore: Bulldozers went to the house of those who killed BJP leader in Indore.
आरोपियों का मकान टूटा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में भाजपा नेता मोनू कल्याणे की हत्या करने वाले दोनो आरोपियों के मकान नगर निगम ने तोड़ दिए है। दोनों के मकानों में अवैध निर्माण पाया गया। पुलिस ने एक दिन पहले ही आरोपियों को मंडीदीप से गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन

नगर निगम की रिमूवल गैंग पहले सुबह सात बजे मकान तोड़ने जाने वाली थी, लेकिन बाद में दोपहर का समय चुना गया। जेसीबी और पोकलेन के साथ नगर निगम का अमला चिमनबाग पहुंचा। आरोपी पीयूष पथरोड़ के यहां तीन मंजिला मकान को तोड़ने के काम शुरू हुआ।

विज्ञापन

अर्जुन भी यहीं रहता हैै। पहले तीसरी मंजिल का उपरी हिस्से तोड़ा गया। इसके बाद नीचे की मंजिलों का नक्शा बुलडोजर नेे बदल दिया।दो घंटे के बाद मकान खंडहर में तब्दील हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीयूष ने ही मोनू पर गोली चलाई थी। हत्या के लिए 24 जून की तारीख चुनी गई थी। उस दिन मोनू क्षेत्र में रैली निकालने वाला था।  हत्या के बाद 24 जून को नगर निगम ने मकान पर नोटिस चिपकाया था। मोनू के समर्थकों ने पीयूष के मकान में आग लगा दी थी और उसकी रील भी सोशल मीडिया पर चलाई थी।


हत्या के बाद आरोपियों के परिजन भी घर छोड़कर भाग गए थे। जब मकान तोड़ा जा रहा था तो आरोपियों के कुछ रिश्तेदार भी मौके पर आए थेे,लेकिन भीड़ के कारण वे उल्टे पैर लौटने को मजबूर हो गए। क्षेत्र में मकान तोड़े जाने से पहले भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। शाम तक पूरा मकान नगर निगम ने ध्वस्त कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed