फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: BJP, which has the highest number of members in the country, will now show the way out to those with c

Indore: देश में सबसे ज्यादा सदस्य बनाने वाले इंदौर में भाजपा अब आपराधिक छवि वालों को दिखाएगी बाहर का रास्ता

Thu, 24 Oct 2024 06:13 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 24 Oct 2024 06:13 PM IST
सार

रणदिवे ने बताया कि भाजपा ने हर बूथ पर ढाई सौ से ज्यादा सदस्य बनाए है। इस बार सदस्य बनने के लिए अेाटीपी की अनिवार्यता थी। नए सदस्यों ने हम पर विश्वास कर मिस्ड काॅल करने के बाद अेाटीपी नंबर बताए और सदस्य बने।

विज्ञापन
Indore: BJP, which has the highest number of members in the country, will now show the way out to those with c
भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के नए सदस्य बनाने के अभियान में इंदौर पहले स्थान पर आया है। इंदौर में सबसे ज्यादा सदस्य एक नंबर विधानसभा क्षेत्र में बने। इंदौर को पांच लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया था, लेकिन सात लाख से ज्यादा सदस्य बनाकर इंदौर भाजपा ने एक रिकार्ड बना लिया। अब भाजपा सदस्यों की वार्ड वार सूची तैयार कर रही है और उनकी जांच की जाएगी। आपराधिक छवि वाले लोगों की सदस्यता भाजपा रद्द कर देगी।

विज्ञापन

 

भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि भ्रम फैलाने के लिए कुछ कांग्रेस के कार्यकर्ता खुद आनलाइन तरीके से भाजपा के सदस्य बन गए है और अभियान को लेकर कुप्रचार फैलाने की कोशिश कर रहे है। उन्हें भी बाहर किया जाएगा।

विज्ञापन

 

रणदिवे ने बताया कि भाजपा ने हर बूथ पर ढाई सौ से ज्यादा सदस्य बनाए है। इस बार सदस्य बनने के लिए अेाटीपी की अनिवार्यता थी। नए सदस्यों ने हम पर विश्वास कर मिस्ड काॅल करने के बाद अेाटीपी नंबर बताए और सदस्य बने। यह बताता है कि लोगों को भाजपा पर गहरा विश्वास है। मध्य प्रदेश में डेढ़ करोड़ सदस्य बने है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता ने कहा कि पहले चरण का सदस्यता अभियान 25 सितंबर तक चला। जिसमें इंदौर में सात लाख सदस्य बनाए गए। अब सक्रिय सदस्यता अभियान जारी है। शहर के मेयर, सांसद, मंत्री, जनप्रतिनिधि सहित अन्य पदाधिकारियों को सदस्य बनाया जा रहा है। इंदौर में सदस्य बनाने की विधानसभावार जिम्मेदारी विजय मालानी, जवाहर मंगवानी, निरंजन सिंह चौहान गुड्डू, सुधीर देड़गे, दिलीप शर्मा को दी गई थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed