फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: BJP expects lead of more than ten lakh in Indore, Congress said - NOTA will create a record.

Indore: इंदौर में भाजपा को दस लाख से ज्यादा की लीड की उम्मीद, कांग्रेस ने कहा-नोटा का रिकार्ड बनेगा

Mon, 03 Jun 2024 08:47 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 03 Jun 2024 08:47 PM IST
सार

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार शंकर लालवानी को 65 प्रतिशत वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस को 32 प्रतिशत वोट मिले थे। लालवानी ने पंकज से दो गुना ज्यादा मत हासिल किए थे। इस हिसाब से माना जाए तो कांग्रेस का वोटबैंक 5 लाख से ज्यादा का है।

विज्ञापन
Indore: BJP expects lead of more than ten lakh in Indore, Congress said - NOTA will create a record.
परिणाम से पहले ही भाजपा ने जश्न की तैयारी कर ली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के परिणाम मंगलवार को आएंगे। इंदौर लोकसभा सीट पर भाजपा की जीत लगभग तय है। बस चर्चा इस बात की है कि जीत की लीड़ कितनी रहेगी। भाजपा को दस लाख वोटों से ज्यादा की उम्मीद है,क्योकि पिछली बार लोकसभा चुनाव में जीत का मार्जिन पांच लाख 47 हजार था।

विज्ञापन

कांग्रेस का कहना है कि इस बार इंदौर लोकसभा सीट से नोटा भी मध्य प्रदेश में नया रिकार्ड बनाएगा, क्योकि कांग्रेस की विचारधारा को मानने वाले वोटरों ने विरोध स्वरुप नोटा को वोट दिया है। पिछले लोकसभा चुनाव में नोटा को 5 हजार से ज्यादा वोट मिले थे। इस बार माना जा रहा है कि इंदौर में नोटा को ज्यादा वोट मिलेंगे।

विज्ञापन

पिछले चुनाव मेें कांग्रेस को मिलेे थे 32 फीसदी वोट

 

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार शंकर लालवानी को 65 प्रतिशत वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार पंकज संघवी को 32 प्रतिशत वोट मिले थे। लालवानी ने पंकज से दो गुना ज्यादा मत हासिल किए थे। इस हिसाब से माना जाए तो इंदौर में कांग्रेस का वोटबैंक 5 लाख से ज्यादा का है, लेकिन इस बार कांग्रेस उम्मीद्वार नहीं होने के कारण यह वोटबैंक नोटा की तरफ जाएगा, या किसी निर्दलीय उम्मीदवार को पसंद करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीतिक जानकारों की नजर उस पर है। भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि इस बार भाजपा को दस लाख से ज्यादा वोटों की लीड मिलेगी। जो एक रिकार्ड होगी। कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा का कहना है कि कांग्रेस के उम्मीदवार को भाजपा ने डरा धमका कर नामांकन वापस करा लिया। इससे शहरवासी नाराज थे। यह नाराजगी नोटा को मिले वोटों में नजर आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed