फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Bhupendra had tried to commit suicide even 15 days ago, he wanted to get rid of Iti

Indore: पंद्रह दिन पहले भी भूपेंद्र कर चुका था आत्महत्या की कोशिश, इति से पीछा छुड़ाना चाहता था

Wed, 27 Aug 2025 08:43 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 27 Aug 2025 08:43 AM IST
सार

इति का एक घर महालक्ष्मी नगर में है। उसकी जाॅब मुबंई में लगी, लेकिन वह हर सप्ताह इंदौर आती थी। वह हमेशा भूपेंद्र पर नजर रखती थी। रेप का केस दर्ज कराने की धमकियों के कारण भूपेंद्र इतना तनाव में रहने लगा था कि वह इति का सामना करने से डरता था।

विज्ञापन
Indore: Bhupendra had tried to commit suicide even 15 days ago, he wanted to get rid of Iti
भूपेंद्र व इति - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर में बार संचालक भूपेंद्र रघुवंशी आत्महत्या केस में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अभी परिजनों के बयान नहीं हुए है, लेकिन भूपेंद्र के नौकर, ड्रायवरों से पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि भूपेंद्र ब्लैकमेल करने वाली इति तिवारी के कारण मानसिक तनाव में था। वह ज्यादातर समय एकांत में रहता था। पंद्रह दिन पहले भी उसने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी।

विज्ञापन

 

इति ने इतनी अति कर दी कि भूपेंद्र ने दे दी जान

 

इति तिवारी से भूपेंद्र की दो साल पहले उसके ही पब में मुलाकात हुई थी। वह अपनी बहन व दोस्तों के साथ पार्टी में आई थी। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हो गई। इति का एक घर महालक्ष्मी नगर में है। उसकी जाॅब मुबंई में लगी, लेकिन वह हर सप्ताह इंदौर आती थी।

विज्ञापन



वह हमेशा भूपेंद्र पर नजर रखती थी। लगातार विवाद करने, रेप का केस दर्ज कराने की धमकियों के कारण भूपेंद्र इतना तनाव में रहने लगा था कि वह इति का सामना करने से डरता था। वह धमकियां देने के लिए वाट्सअप काॅल करती थी। पुलिस अब भूपेंद्र को मोबाइल के डेटा की जांच करेगी, ताकि इति के खिलाफ सबूत एकत्र हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पत्नी को भी सब पता था

इति की हरकतों का पता भूपेंद्र की पत्नी को भी था। पुलिस पत्नी के भी बयान लेगी। यदि पर्याप्त सबूत मिले तो पुलिस इति तिवारी के खिलाफ आत्महत्या का केस भी दर्ज कर सकती है। आपको बता दें कि इंदौर में पब संचालक भूपेंद्र ने जहरीला इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसके पास से पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed