Indore: इंदौर बना ईपीआर क्रेडिट पाने वाला पहला शहर,प्लास्टिक पर रोकथाम के कारण मिली सफलता
ईपीआर नीति में प्लास्टिक की रोकथाम के अलाव उत्पादकों की जिम्मेदारी भी शामिल है। इंदौर मेें इस मामले में बेहतर काम हुए। नगर निगम ने सिंगल यूज्ड प्लास्टिक पर रोक लगाने के लिए कई सफल अभियान चलाए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सफाई के रुप मेें देशभर में अपनी अलग पहचान बना चुके इंदौर के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। इंदौर नगर निगम देश का पहला ईपीआर क्रेडिट पाने वाला बना है।ईपीआर क्रेडिट अर्जित करने की उपलब्धि नगर निगम ने प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016 पीडब्लूएम और ईपीआर नीति के सफलता से लागू करने के कारण मिली।केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के ईपीआर पोर्टल पर पंजीकृत होने वाला भारत का पहला शहर इंदौर है।
ईपीआर नीति में प्लास्टिक की रोकथाम के अलाव उत्पादकों की जिम्मेदारी भी शामिल है। इंदौर मेें इस मामले में बेहतर काम हुए। नगर निगम ने सिंगल यूज्ड प्लास्टिक पर रोक लगाने के लिए ‘मैं हूँ झोलाधारी इंदौरी’, ‘प्लास्टिक प्रीमियर लीग’और ‘हल्ला बोल ड्राइव’ जैसे अभियान चलाए है। होटलों मेें प्लास्टिक के बजाए कागज की प्लेट का उपयोग होता है। शहर में प्रतिदिन 1162 मीट्रिक टन से अधिक ठोस कचरा निकलता है।
शहरवासी छह प्रकार के कचरे (प्लास्टिक अपशिष्ट, गैर-प्लास्टिक अपशिष्ट, ई-अपशिष्ट, सेनेटरी-अपशिष्ट, घरेलू खतरनाक अपशिष्ट और गीले अपशिष्ट) को अलग अलग ट्रेंचिंग ग्राउंड तक पहुंचाते है। मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने कहा कि स्वच्छता की इस उपलब्धि में शहरवासियों की भूमिका भी महत्वपूर्ण हैै।
क्या है ईपीआर
शहर में अमानक प्लास्टिक जब्त करने का अभियान बड़े पैमाने पर चलता है। जब्त प्लास्टिक को देगुराड़िया में बने प्लांट पर भेजा जाता है। अनुबंधित एजेंसी की 400 टीपीडी क्षमता के प्लांट में उनका निपटान करती है। नगर निगम ने ईपीआर क्रेडिट को अर्जित करने के लिए एजेंसी के साथ भी एमओयू किया है।
आईएमसी ने 8 मीट्रिक टन जब्त प्लास्टिक के बदले में ईपीआर क्रेडिट की अपनी पहली किस्त अर्जित की। ईपीआर क्रेडिट का मूल्य 8 हज़ार 100 रुपये है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नगर निगम की नई उपलब्धि पर शहवासियों को ट्वीट कर बधाई दी।
