फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Baba Ranjit's Prabhatpheri took place in Indore in the morning, lakhs of people gathered

Ranjeet Hanuman: इंदौर हुआ हनुमानमय, शहर में अलसुबह निकली बाबा रणजीत की प्रभातफेरी में लाखों लोग जुटे

Mon, 23 Dec 2024 11:39 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 23 Dec 2024 11:39 AM IST
सार

मंदिर के भक्त मंडल के सदस्यों के अलावा पुलिस नेे भी व्यवस्था संभाल रखी थी। बाबा के रथ से भी आतिशबाजी हो रही थी। महूनाका चौराहा पर सुबह सात बजे प्रभातफेरी पहुंची, तब तक उजाला हो चुका था। 

विज्ञापन
Indore: Baba Ranjit's Prabhatpheri took place in Indore in the morning, lakhs of people gathered
बाबा रणजीत की प्रभातफेरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के पश्चिम क्षेत्र में सोमवार को उत्सव जैसा माहौल था। चारों तरफ भीड़ ही भीड, भक्तों के लिए सजे व्यंजनों के स्टाॅल से उठती महक और भक्ती से भरा माहौल। मौका था बाबा रणजीत की प्रभातफेरी का। रात ढलते ही लोग बाबा रणजीत के दर्शनों के लिए घरों से निकल पड़े। उषानगर मेन रोड पर तो दीपावाली जैसा नजरा था।

विज्ञापन


विज्ञापन


रोशनी से लक-दक मंचों के आसपास भगवा पताकाएं लहरा रही थीं। आतिशबाजी से आसमान रंगीन था और भक्त जय बाबा रणजीत के नारे लगा रहे थे। सोमवार सुबह आरती के बाद बाबा रणजीत की प्रभातफेरी निकली। इसकी तैयारी रविवार रात से ही हो गई थी। पूरी सड़क पर विशेष सफाई की गई, क्योंकि भक्त नंगे पैर इस प्रभातफेेरी में शामिल हुए। प्रभातफेरी में शामिल लाखों भक्तों की आवभगत के लिए पश्चिम क्षेत्र के रहवासी संघों व अलग-अलग संगठनों ने चाय, पोहे, काफी, बिस्किट, गाजर का हलवा, खीर सहित अन्य व्यंजनों के स्टाॅल लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभातफेरी चार किलोमीटर लंबे मार्ग पर निकली। उषा नगर, महूनाका, अन्नपूर्णा मंदिर, नरेंद्र तिवारी मार्ग होते हुए फिर मंदिर तक सुबह आठ बजे तक पहुंची। प्रभातफेरी में सबसे आगे नासिक ढोल दल, नृतक दल, हनुमान और रामदरबार की झांकी चल रही थी। बाबा रणजीत के रथ के आगे मंदिर के मुख्य पुजारी और नेता पैदल चल रहे थे।

मंदिर के भक्त मंडल के सदस्यों के अलावा पुलिस ने भी व्यवस्था संभाल रखी थी। बाबा के रथ से भी आतिशबाजी हो रही थी। महूनाका चौराहा पर सुबह सात बजे प्रभातफेरी पहुंची, तब तक उजाला हो चुका था। कोहरे और ठंड के माहौल के बावजूद भक्तों का उत्साह कम नहीं हो रहा था। दर्शन के लिए चौराहे पर लगातार भीड़ बढ़ती जा रही थी।


1985 में ठेले पर निकलती थी प्रभातफेरी
रणजीत हनुमान की प्रभातफेरी वर्ष 1985 में ठेले पर भगवान की तस्वीर रखकर निकाली जाती थी और मुठ्ठीभर भक्त ही इसके लिए जुटते थे। तब यात्रा महूनाका चौराह पर निकलती थी। धीरे-धीरे प्रभातफेरी का स्वरूप बदलने लगा।

वर्ष 2008 में बग्घी पर बाबा की प्रतिमा रखकर यात्रा निकाली गई, लेकिन वर्ष 2016 तक भक्तों की संख्या हजारों मेें जुटने लगी। इसके बाद हर साल भक्तों की संख्या मेें इजाफा होने लगा। पिछले साल तीन लाख लोगों से ज्यादा की भीड़ प्रभातफेरी में शामिल हुई थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed