फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Approval for metro train operation was received a month and a half ago, but it is not known when trave

Indore: डेढ़ माह पहले मिल चुकी है मेट्रो ट्रेन के संचालन की मंजूरी, कब आसान होगा सफर, पता नहीं

Fri, 08 May 2026 03:01 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Fri, 08 May 2026 03:01 PM IST
सार

इंदौरवासियों को मेट्रो ट्रेन के संचालन का लंबे समय से इंतजार है। शहर में 17 किलोमीटर लंबाई वाली मेट्रो लाइन तैयार हो चुकी है और इसे चलाने की मंजूरी भी मिल चुकी है, लेकिन अभी तक इसका लोकार्पण और संचालन शुरू नहीं हुआ है।

विज्ञापन
Indore: Approval for metro train operation was received a month and a half ago, but it is not known when trave
मेट्रो ट्रेन - फोटो : Amar ujala

विस्तार

इंदौर में 17 किलोमीटर लंबाई वाले मेट्रो ट्रेन के संचालन की मंजूरी कमीशनर ऑफ मेट्रो रेलवे सेफ्टी की ओर से डेढ़ माह पहले मिल चुकी है, लेकिन इसका लोकार्पण अभी तय नहीं हो पाया है।गांधी नगर और सुपर कॉरिडोर पर टीसीएस-इंफोसिस, नर्सिमंज़ूई, सिम्बायसिस जैसी संस्थाएँ हैं, जहाँ रोज़ाना हजारों विद्यार्थी और आईटी प्रोफेशनल आते हैं। मेट्रो ट्रेन के संचालन से उन्हें यात्रा में आसानी होगी।

विज्ञापन

 

हालाँकि अधिकारियों ने मेट्रो के कोच और स्टेशन को जन्मदिन, किटी पार्टी और अन्य आयोजनों के लिए किराए पर देने का निर्णय लिया है। इंदौरवासी मेट्रो के संचालन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के एमडी एस. कृष्णा चैतन्य का कहना है कि जल्द ही मेट्रो के संचालन की तारीख तय की जाएगी और इसका लोकार्पण होगा।

विज्ञापन

 

गांधी नगर मेट्रो स्टेशन से रेडिसन चौराहा तक पांच मेट्रो स्टेशन बनकर तैयार हो चुके हैं। मेट्रो का ट्रायल रन अलग-अलग स्पीड पर कई बार सफलतापूर्वक हो चुका है। मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने किराए की घोषणा अभी नहीं की है, लेकिन अधिकतम किराया 80 रुपये तक होगा।फिलहाल मेट्रो का संचालन केवल 7 किलोमीटर तक हो रहा है। इस छोटे रूट पर दिनभर में 100 से भी कम यात्री यात्रा करते हैं। मेट्रो ट्रेन संचालन और स्टेशन स्टाफ पर प्रतिदिन लगभग 8 लाख रुपये का खर्च हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन



17 किलोमीटर लंबे रूट पर मेट्रो ट्रेन 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी। गांधी नगर से रेडिसन चौराहा आने में मेट्रो को लगभग 20 मिनट का समय लगेगा। पहले चरण में मेट्रो का संचालन खजराना चौराहा तक होगा। इसके बाद मेट्रो ट्रेन अंडरग्राउंड होगी, जिसका काम अभी शुरू नहीं हुआ है। वर्तमान में 7 किलोमीटर रूट का अधिकतम किराया 30 रुपये है। पूरे 17 किलोमीटर रूट पर अधिकतम किराया 80 रुपये होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed