फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Another fake bill scam in Municipal Corporation, fake bills worth 11 crores were raised

Indore: नगर निगम में एक और फर्जी बिल घोटाला,11 करोड़ के फर्जी बिल लगाए

Wed, 26 Mar 2025 07:31 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 26 Mar 2025 07:31 PM IST
सार

जिस नींव कंस्ट्रक्शन कंपनी का नया घोटाला सामने आया है। उसका कर्ताधर्ता मोहम्मद साजिद पुराने घोटाले में भी शामिल है और आरोपी भी है। नगर निगम के सहायक लेखपाल आशीष तायड़े की शिकायत पर एमजी रोड थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है।

विज्ञापन
Indore: Another fake bill scam in Municipal Corporation, fake bills worth 11 crores were raised
नगर निगम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले साल हुए 100 करोड़ के फर्जी बिल घोटाले की जांच अभी पूरी भी नहीं हो पाई है और इंदौर के नगर निगम में एक और फर्जी बिल घोटाला सामने आया है। 11 करोड़ के फर्जी बिल निगम की लेखा शाखा में भुगतान के लिए लगाए गए। निगम अफसरों ने मामला पुलिस को सौंपा है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: उज्जैन रोड को बाइपास से जोड़ने वाली एमआर-12 इसी साल बनेगी, आईडीए कराएगा 1500 करोड़ के काम

विज्ञापन

 

जिस नींव कंस्ट्रक्शन कंपनी का नया घोटाला सामने आया है। उसका कर्ताधर्ता मोहम्मद साजिद पुराने घोटाले में भी शामिल है और आरोपी भी है। नगर निगम के सहायक लेखपाल आशीष तायड़े की शिकायत पर एमजी रोड थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मार्च में नगर निगम में सबसे ज्यादा बिल लगाए जाते है और इस दौरान घोटाले की आशंका भी बनी रहती है,क्योकि बिलों का सत्यापन ठीक से नहीं हो पाता। साजिद खान की तरफ से 185 बिल लगाए गए। जिसमें डेढ़ सौ से ज्यादा बिल फर्जी निकले। लेखा विभाग ने पुराने घोटाले से सबक लेकर बिलों की जांच शुरू की। यह फर्जी बिल 11 करोड़ रुपये के है। पुराने घोटाले में कंपनी को काली सूची में डाल रखा है।

 

इसके बावजूद पुराने बिल भुगतान के लिए लगाए गए। आपको बता दे कि पिछले साल पांच ठेकेदार एजेंसियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया था। 100 करोड़ से ज्यादा के पाइप लाइन, सड़क निर्माण के घोटाले का मामला सामने आया था। इस घोटाले में लेखा विभाग के अफसरों के अलावा एक अधीक्षण यंत्री भी शामिल था। घोटाले की फाइल नगर निगम के एक अधिकारी की कार से चोरी चली गई थी। इसके बाद यह घोटाला सामने आया था। अभी इसकी जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed