फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Another accident on Indore bypass, Bolero collides with divider, 11 passengers injured

Indore: इंदौर बाईपास पर फिर हादसा, इस वजह से बोलेरो डिवाइडर से जा टकराई; वाहन सवार 11 यात्री घायल इलाज जारी

Thu, 15 Jan 2026 11:14 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 15 Jan 2026 11:14 AM IST
सार

इंदौर के तेजाजी नगर बाईपास पर फिर एक हादसा हो गया। एक बोलेरो कार डिवाइडर से टकरा गई। बोलेरो की काफी तेज स्पीड थी। अचानक सामने से एक बाइक सवार आ गया, जिसे बचाने की कोशिश में वाहन का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी सीधे डिवाइडर में जा घुसी।

विज्ञापन
Indore: Another accident on Indore bypass, Bolero collides with divider, 11 passengers injured
बायपास पर सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के बायपास पर फिर एक और हादसा हो गया। एक बोलेरो कार डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें राजस्थान के बांसवाड़ा के यात्री सवार थे। यह हादसा तेजाजी नगर इलाके में गुरुवार तड़के तीन बजे हुआ।

विज्ञापन

राजस्थान से लौट रही एक बोलेरो गाड़ी अचानक बेकाबू होकर डिवाइडर से जा टकराई, जिससे उसमें सवार 11 लोग घायल हो गए। राहगीरों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को तुरंत एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। हादसा तेजाजी नगर ब्रिज के पास हुआ। बोलेरो की काफी तेज स्पीड थी। अचानक सामने से एक बाइक सवार आ गया, जिसे बचाने की कोशिश में वाहन का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी सीधे डिवाइडर में जा घुसी। हादसे के वक्त बोलेरो में सवार ज्यादातर लोग गहरी नींद में थे, जिसकी वजह से उन्हें संभलने का मौका भी नहीं मिला और उन्हें चोटें लग गई।

विज्ञापन

जानें कैसे हुआ हादसा
घायल होने वाले सभी यात्री राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के रहने वाले हैं और खेती-किसानी का काम करते हैं। घायलों में तेजसिंह, धर्मेंद्र, सबूर, मनसुख, मानसिंह, लालू, पिंटू, कालू सिंह और सादिया शामिल हैं। घायल मानसिंह ने बताया कि वे एक ढाबे पर खाना खाकर निकले ही थे और वाहन में सो रहे थे। तभी यह हादसा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Dhar News: विधायक से दो करोड़ रुपये मांगने वाले दंपति पर एक और प्रकरण दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस

घायलों में दो की हालत नाजुक
टक्कर के बाद वाहन के दरवाजे भी जल्दी नहीं खुल पा रहे थे। घायलों में दो की हालत नाजुक है। गत दिनों बायपास पर सड़क हादसे में पूर्व मंत्री की बेटी सहित तीन लोगों की मौत हो चुकी है। निर्माण कार्यों के चलते अक्सर बायपास पर हादसे हो रहे है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed