{"_id":"6aaa7f4c9c7357b67308548f","slug":"indore-annapurna-temple-area-encroachment-removal-drive-news-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: मंदिर के पास चला निगम का बुलडोजर, अधिकारियों से भिड़े लोग, पुलिस ने निकाली उपद्रवियों की फुटेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: मंदिर के पास चला निगम का बुलडोजर, अधिकारियों से भिड़े लोग, पुलिस ने निकाली उपद्रवियों की फुटेज
Wed, 16 Sep 2026 05:10 PM IST
Arjun Richhariya
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Arjun Richhariya
Updated Wed, 16 Sep 2026 05:10 PM IST
सार
इंदौर के अन्नपूर्णा मंदिर क्षेत्र में नगर निगम ने भारी पुलिस बल के साथ अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई की। 4 जेसीबी मशीनों की मदद से 8 से 10 अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए। स्थानीय लोगों के विरोध और आपत्ति के बीच पुलिस फुटेज के आधार पर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
हार-फूल बेचने वालों के आशियाने पर चला पीला पंजा।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विस्तार
नगर निगम प्रशासन ने बुधवार को शहर के प्रसिद्ध अन्नपूर्णा मंदिर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। मंदिर परिसर के आसपास बने अवैध निर्माणों और अतिक्रमणों को हटाने के लिए निगम का दस्ता भारी पुलिस बल और दलबल के साथ मौके पर पहुंचा। इस दौरान अधिकारियों ने लगभग 8 से 10 अवैध अतिक्रमणों को पूरी तरह से जमींदोज कर दिया।
कार्रवाई से पहले निकाला सामान, 4 जेसीबी से हुई तोड़फोड़
कार्रवाई को अंजाम देने के लिए नगर निगम का अमला 4 जेसीबी मशीनों के साथ पहुंचा था। मौके पर मौजूद निगम, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने संवेदनशील रुख अपनाते हुए पहले मकानों में रखा सारा सामान सुरक्षित बाहर निकलवाया। इसके बाद जेसीबी मशीनों की मदद से संरचनाओं को गिराने की प्रक्रिया शुरू की गई।
रहवासियों ने जताई कड़ी आपत्ति, हाईकोर्ट में याचिका का दिया हवाला
इस दौरान स्थानीय निवासियों ने निगम की कार्रवाई का विरोध करते हुए आपत्ति दर्ज कराई। रहवासियों का कहना था कि वे कई वर्षों से यहां अपने परिवारों के साथ जीवन यापन कर रहे हैं और उनके पास मकानों के आवश्यक दस्तावेज भी मौजूद हैं। स्थानीय महिला नीमा ने अपना दर्द साझा करते हुए बताया कि वे हार-फूल बेचकर अपना परिवार चलाती हैं। कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति ने यह दावा भी किया कि मामला हाईकोर्ट में लंबित है और इस पर आज ही सुनवाई होनी है, हालांकि निगम की टीम ने कार्रवाई जारी रखी।
विज्ञापन
कड़े सुरक्षा प्रबंध, अवरोध पैदा करने वालों पर पुलिस की नजर
स्थिति को बिगड़ने से रोकने के लिए मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। पूर्व में भी इस क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान विवाद की स्थिति बन चुकी थी। एसीपी शिवेंदु जोशी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने बाधा डालने का प्रयास किया। पुलिस ऐसे लोगों के फुटेज निकालकर पहचान कर रही है और उनके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कदम उठाए जाएंगे।