फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: All the events of Devi Ahilya Jayanti in Indore were on women theme

Indore: इंदौर में देवी अहिल्या जयंती के सभी आयोजन महिला थीम पर रहे

Sat, 31 May 2025 09:02 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 31 May 2025 09:02 PM IST
सार

महिलाएं शाम को देवी अहिल्या प्रतिमा की सामूहिक आरती करने पहुंची। सुबह महिलाएं भजन मंडल में शामिल होकर भजन गाते हुए राजवाड़ा चौक की परिक्रमा करने आई थी। कई महिलाएं मराठी शैली का लुगड़ा पहन कर आई थी और देवी अहिल्या जैसा तिलक लगाकर शामिल हुई।

विज्ञापन
Indore: All the events of Devi Ahilya Jayanti in Indore were on women theme
अहिल्या प्रतिमा पर माल्यार्पण करत महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में देवी अहिल्या की 300 वीं जयंती पर सुबह से लेकर शाम तक हुए आयोजन महिला सशक्तिकरण को समर्पित रहे। हर आयोजन में महिला वर्ग की उपस्थति ज्यादा नजर आई। चाहे मेट्रो ट्रेन का सफर हो या समापन समारोह। हर बडे आयोजन में महिलाएं थी।

विज्ञापन

 

महिलाएं शाम को देवी अहिल्या प्रतिमा की सामूहिक आरती करने पहुंची। सुबह महिलाएं भजन मंडल में शामिल होकर भजन गाते हुए राजवाड़ा चौक की परिक्रमा करने आई थी। कई महिलाएं मराठी शैली का लुगड़ा पहन कर आई थी और देवी अहिल्या जैसा तिलक लगाकर शामिल हुई। मेट्रो ट्रेन का पहला सफर महिलाओं के लिए रखा गया। बड़ी संख्या में महिला यात्रियों ने मुफ्त की सवारी की। इसके अलावा इंदौर की एक संस्था ने अलग-अलग समाजों की महिलाओं का सम्मान किया।

विज्ञापन

 

गौरव दिवस की थीम रही गायब

इंदौर नगर निगम ने गौरव दिवस के रुप में देवी अहिल्या की जयंती मनाने का फैसला लिया, लेकिन किसी भी आयोजन में गौरव दिवस का उल्लेख नहीं हुआ। हर कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण पर ही फोकस रखा गया। नगर निगम ने जुबिनट नौटियाल के शो की घोषणा भी की थी, लेकिन बाद में उसे निरस्त कर दिया, हालांकि इसके लिए बारिश के मौसम का हवाला दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed