Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore-akash-vijayvargiya-writes-letter-to-commissioner-on-drugs

इंदौरः क्या मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की नहीं सुन रहे अधिकारी? परेशान होकर बेटे ने पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र

Thu, 12 Nov 2026 08:42 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 12 Nov 2026 08:42 AM IST
सार

इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र में नशे की अवैध बिक्री रोकने के लिए पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा है। उन्होंने अधिकारियों द्वारा कार्रवाई न करने पर नाराजगी जताते हुए सख्त कदम उठाने की मांग की है।
 

विज्ञापन
indore-akash-vijayvargiya-writes-letter-to-commissioner-on-drugs
कैलाश विजयवर्गीय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री पर रोक लगाने के लिए प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के पुत्र और पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र के माध्यम से क्षेत्र में धड़ल्ले से बिक रहे नशे के सामान पर तत्काल और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


पत्र के माध्यम से जताई नाराजगी
4 नवंबर को लिखे गए इस पत्र में आकाश विजयवर्गीय ने स्पष्ट किया है कि बाणगंगा थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री को लेकर उन्हें स्थानीय लोगों से लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। उन्होंने पत्र में उल्लेख किया कि इस गंभीर समस्या के बारे में जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। पूर्व विधायक ने पुलिस कमिश्नर से आग्रह किया है कि इस मामले में कठोर कदम उठाते हुए जल्द से जल्द अवैध बिक्री पर पूर्ण रूप से रोक लगाना सुनिश्चित किया जाए। हालांकि, 4 नवंबर को लिखा गया यह पत्र बुधवार को सार्वजनिक रूप से सामने आया।
विज्ञापन


विधानसभा क्षेत्र में नशे की बढ़ती चुनौती
गौरतलब है कि नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय स्वयं भी सार्वजनिक मंचों से युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील करते रहे हैं। हाल ही में विजय नगर में आयोजित दशहरा और रावण दहन कार्यक्रम के दौरान उन्होंने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया था। विधानसभा चुनाव से पूर्व भी मंत्री विजयवर्गीय ने यह संकल्प दोहराया था कि उनकी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 से नशे की समस्या को जड़ से समाप्त करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। चूंकि बाणगंगा क्षेत्र मंत्री विजयवर्गीय के ही विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है, इसलिए वहां से लगातार नशे की बिक्री की शिकायतें मिलना स्थानीय पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच के अब तक के आंकड़े
दूसरी ओर, पुलिस प्रशासन और क्राइम ब्रांच द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस वर्ष बड़ी कार्रवाइयां की गई हैं। क्राइम ब्रांच ने 1 जनवरी 2026 से लेकर अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल 89 प्रकरण दर्ज करते हुए 196 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन कार्रवाइयों के दौरान आरोपियों के कब्जे से 3.46557 किलोग्राम एमडी ड्रग्स, 41.023 किलोग्राम गांजा, 500 किलोग्राम भांग, 426.28 ग्राम ब्राउन शुगर और 10 ग्राम कोकीन बरामद की गई है। जब्त किए गए इन मादक पदार्थों और तस्करी में प्रयुक्त वाहनों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 4,48,82,000 रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed