फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore airport tops in the country, 13 airports of the country were included in the survey

Indore Airport: इंदौर एयरपोर्ट देश में अव्वल, देश के 13 हवाई अड्डे थे सर्वे में शामिल

Sun, 13 Nov 2022 07:37 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 13 Nov 2022 07:37 AM IST
सार

एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल के ताजा त्रैमासिक सर्वे में  इंदौर को पहला स्थान मिला है। दूसरे स्थान पर वाराणसी का बाबतपुर एयरपोर्ट आया है, जबकि तीसरे स्थान पर गोवा एयरपोर्ट रहा। इंदौर एयरपोर्ट को 4.96 रेटिंग, बाबतपुर एयरपोर्ट को 4.94 रेटिंग और गोवा एयरपोर्ट को 4.89 रेटिंग मिली है।

विज्ञापन
Indore airport tops in the country, 13 airports of the country were included in the survey
indore airport

विस्तार

देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर को एक और उपलब्धि मिली है। एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल द्वारा जुलाई से सितंबर तक कराए गए तिमाही सर्वे की रिपोर्ट में इंदौर एयरपोर्ट को पहला स्थान मिला है। इंदौर को 5 के पैमाने पर 4.96 रेटिंग मिली है। इस सर्वे में देश के 13 अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को शामिल किया गया था। 
विज्ञापन


बता दें कि एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल द्वारा देश के 13 हवाई अड्डे पर यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाएं को लेकर एयरपोर्ट सर्विस क्वालिटी सर्वे कराया जाता है। इस त्रैमासिक सर्वे की रिपोर्ट वेबसाइट पर जारी की जाती है। जुलाई से सितंबर तक कराए गए सर्वे में इंदौर को पहला स्थान मिला है। दूसरे स्थान पर वाराणसी का बाबतपुर एयरपोर्ट आया है, जबकि तीसरे स्थान पर गोवा एयरपोर्ट रहा। बता दें कि इससे पहले अप्रैल से जून की तिमाही सर्वे में बाबतपुर एयरपोर्ट को पहला स्थान मिला था। 
विज्ञापन

 

Indore airport tops in the country, 13 airports of the country were included in the survey
इंदौर का हवाई अड्डा पहले स्थान पर आया है। - फोटो : सोशल मीडिया
सर्वे में पांच का पैमाना होता है। इसमें इंदौर एयरपोर्ट को 4.96 रेटिंग, बाबतपुर एयरपोर्ट को 4.94 रेटिंग और गोवा एयरपोर्ट को 4.89 रेटिंग मिली है। एयरपोर्ट सर्वे के दौरान यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं का फीडबैक लिया गया। इसमें विमान से संबंधित सूचना, खाने-पीने की सुविधा, एयरपोर्ट पर पार्किंग की सुविधा, सुरक्षा जांच, सुरक्षाकर्मियों का व्यवहार, एयरपोर्ट पर बैंक, एटीएम, शॉपिंग, शौचालय की स्वच्छता, वाई फाई की सुविधा के साथ ही कुल 35 सवालों के जवाब में यात्रियों से प्रतिक्रिया फॉर्म भरवाया गया था। इस पर एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल की टीम ने रिपोर्ट तैयार की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed