फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Again received e-mail to bomb Indore airport, threat received five times in ten months

Indore: फिर मिला इंदौर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने का ई मेल, दस माह में पांच बार मिल चुकी है धमकी

Sat, 05 Oct 2024 12:20 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 05 Oct 2024 12:20 PM IST
सार

एयरपोर्ट के सुरक्षा अधिकारी को आए ई मेल में धमकी देने वाले ने लिखा कि याद रखना हम दुनिया के ताकतवर देशों से लड़ रहे है। तुम भी अपनी तैयारी रखना। मेल के जय महाकाल और जय आदिशक्ति लिखा है। शुक्रवार को यह मेले अधिकारी को मिला था।

विज्ञापन
Indore: Again received e-mail to bomb Indore airport, threat received five times in ten months
इंदौर एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के देवी अहिल्या बाई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बम से उड़ने की धमकी मिली है। एयरपोर्ट के सुरक्षा अधिकारी के अधिकृत ईमेल पर धमकी भरा ईमेल आया है। एयरपोर्ट प्रबंधन की शिकायत पर एरोड्रम पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

 

एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसी ने जांच और सख्त कर दी। उड़ानों के जाने से पहले अतिरिक्त जांच की जा रही है। लावारिसों वस्तुअेां को न छूने और उनकी जानकारी देने के लिए यात्रियों को कहा गया है,हालांकि धमकी मिलने के पंद्रह घंटे तक जांच के दौरान कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली।

विज्ञापन

आप भी अपनी तैयारी रखे

एयरपोर्ट के सुरक्षा अधिकारी को आए ई मेल में धमकी देने वाले ने लिखा कि याद रखना हम दुनिया के ताकतवर देशों से लड़ रहे है। तुम भी अपनी तैयारी रखना। मेल के जय महाकाल और जय आदिशक्ति लिखा है। शुक्रवार को यह मेले अधिकारी को मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मेल जनरल शिवा मेल आईडी से मिला था। इस मामले में एरोड्रम पुलिस ने बीएनएस की धारा 352(4) के तहत केस दर्ज किया है। धमकी की जानकारी दूसरी सुरक्षा जांच एजेंसियों को भी दी गई है।




एयपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी इससे पहले 18 और 20 जून को भी मिली थी। इससे पहले मई, अप्रैल और सितंबर माह में भी इस तरह के मेल आ चुके है। जिसमें एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी दी गई है। इससे पहले इंदौर के आईआईएम संस्थान को भी बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed