फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: After killing her husband, the wife wanted to marry her lover; now she is behind bars.

Indore:पति की हत्या के बाद प्रेमी से शादी रचाना चाहती थी पत्नी, अब है सलाखों के पीछे

Sat, 18 Apr 2026 07:44 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sat, 18 Apr 2026 07:44 PM IST
सार

राऊ में हुए हत्याकांड को पहले पुलिस हादसा मानकर चल रही थी। शव का एक्सरे कराने पर हत्या का पता चला। महिला अपने पति को रास्ते से हटाने के बाद प्रेमी के साथ शादी करना चाहती थी।

विज्ञापन
Indore: After killing her husband, the wife wanted to marry her lover; now she is behind bars.
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राऊ क्षेत्र में सुपारी देकर जिस युवक की हत्या पत्नी और उसके प्रेमी ने करवाई थी, वह महिला अब जेल की सलाखों के पीछे है, जबकि उसका प्रेमी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पति नवीन पाटीदार को रास्ते से हटाने के बाद पत्नी भारती अपने प्रेमी राहुल उइके के साथ शादी करना चाहती थी, लेकिन अब उसकी यह इच्छा पूरी नहीं हो पाएगी। पुलिस ने दो दिन में इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली और पत्नी सहित तीन सुपारी किलरों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

शव का एक्स-रे कराया तो पता चला कि यह हत्या है
आरोपियों ने सिर पर गोली मारकर वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। शुरुआत में लोगों को लगा कि किसी वाहन ने टक्कर मारी है। लोगों ने सुनील पाटीदार को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। सुबह जब राऊ पुलिस का एक अधिकारी अस्पताल पहुंचा तो घाव देखकर शक हुआ कि मामला हत्या का हो सकता है।

विज्ञापन


इसके बाद शव का एक्स-रे कराया गया, जिसमें सिर में गोली होने का पता चला। दूसरी टीम जब मौके पर पहुंची तो वहां से गोली का खाली खोखा भी बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस की जांच की दिशा बदल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आरोपियों ने उज्जैन का रूट पकड़ा था
हत्या के बाद आरोपी बाइक से उज्जैन की ओर भाग गए थे। घटनास्थल के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में दो आरोपी कैद हो गए थे। पुलिस ने रूट मैपिंग की तो पता चला कि आरोपी उज्जैन की ओर गए हैं। मृतक सुनील भी उज्जैन का निवासी था। इसके बाद पुलिस ने अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटाए और आरोपियों की पहचान कर ली। पुलिस ने उन्हें राऊ के पास से ही गिरफ्तार कर लिया। भारती के प्रेमी राहुल उइके ने तीनों शूटरों को 70 हजार रुपये की सुपारी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed