फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: After Ektaatm Dham in Omkareshwar, now there will be Advaita Lok, boating, laser show, two thousand cr

Indore: ओंकारेश्वर में एकात्म धाम के बाद अब अद्वैत लोक, बोटिंग, लेंजर शो होंगे,दो हजार करोड़ होंगे खर्च

Fri, 23 May 2025 08:39 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 23 May 2025 08:39 AM IST
सार

योजना के पहले चरण में नर्मदा घाट के किनारे एकात्मधाम में 108 फीट ऊंची शंकराचार्य की मूर्ति लगाई जा चुकी है। अब दूसरे चरण में नर्मदा के घाटों पर सनातन की परंपरा को मूर्तियों से दशार्या जाएंगे। 

विज्ञापन
Indore: After Ektaatm Dham in Omkareshwar, now there will be Advaita Lok, boating, laser show, two thousand cr
 ओंकारेश्वर में अब खर्च होंगे दो हजार करोड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर से 70 किलोमीटर दूर  ओंकारेश्वर में आकार ले रहे अद्वैत लोक में शंकराचार्य की मूर्ति तो स्थापित हो चुकी है, लेकिन अब प्रोजेक्ट को पूरी तरह मूर्त रुप देने के लिए सरकार दो हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी। इसके लिए हाल ही में कैबिनेट बैठक में मंजूरी भी मिल चुकी है। वहां फोर डी गैलरी, लेजर शो, अद्वैत घाट पर बोटिंग, संग्रहाल सहित कई काम होंगे। सरकार की मंशा है कि इससे धार्मिक पर्यटन और बढ़ेगा।

विज्ञापन

ये खबर भी पढ़ें:  ओंकारेश्वर में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकली भव्य तिरंगा यात्रा, लोगों ने लिया बढ़-चढ़कर भाग

विज्ञापन

योजना के पहले चरण में नर्मदा घाट के किनारे एकात्मधाम में 108 फीट ऊंची शंकराचार्य की मूर्ति लगाई जा चुकी है। अब दूसरे चरण में नर्मदा के घाटों पर सनातन की परंपरा को मूर्तियों से दशार्या जाएंगे। घाटों पर भगवान सदाशिव, वेदव्यास सहित अन्य संतों की प्रतिमा लगेगी। इस घाट विशेष घाट का अवलोकन एक समय में एक नौका में डेढ़ सौ से ज्यादा पर्यटक ले सकेंगे। इसके अलावा एक इनडोर लाइट एंड साउंड शो भी रहेगा। उसमें मूर्तियां व भरपूर लाइट व साउंड इफेक्ट होंगे। वाटर शो भी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कलाग्राम भी होगा तैयार

 ओंकारेश्वर में एक कलाग्राम भी तैयार होगा। जहां मध्य प्रदेश के अलावा देश भर की कला और शिल्पों को प्रदर्शन होंगा और विक्रय केंद्र भी बनेंगे। 700 लोगों की क्षमता का एक हाॅल भी बनेगा। जिसे अन्नपूर्णा परिसर का नाम दिया जाएगा। जहां भक्तों को भोजन मिल सकेगा। यहां एकात्मधाम के प्रसाद वितरण की अलग से व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा एक पंचायतन मंदिर बनेगा। जिसमें पांच देवियों की प्रतिमा रहेगी। इस मंदिर के मध्य में भगवान शिव, सूर्य, विष्णु और गणेश मंदिर भी बनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed