फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Activity for Yashwant Club elections intensifies, Secretary and Treasurer were elected unopposed, voti

Indore:यशवंत क्लब चुनाव की सरगर्मी तेज, सचिव व कोषाध्यक्ष निर्विंरोध चुने गए,बाकी पदों के लिए वोटिंग16 जून को

Wed, 05 Jun 2024 07:21 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 05 Jun 2024 07:21 PM IST
सार

यशवंत क्लब के अध्यक्ष पद पर लंबे समय तक पम्मी छाबड़ा अध्यक्ष रहे,लेकिन इस बार वे चुनाव नहीं लड़ रहे है। उन्होंने अभी तक किसी पैनल को समर्थन भी नहीं दिया हैै। लंबे समय तक अध्यक्ष रहने के कारण पम्मी गुट का क्लब में तगड़ा वोटबैंक है।

विज्ञापन
Indore: Activity for Yashwant Club elections intensifies, Secretary and Treasurer were elected unopposed, voti
यशवंत क्लब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के प्रतिष्ठित यशवंत क्लब के चुनाव की सरगर्मी तेज हो गए है। क्लब के सचिव और कोषाध्यक्ष पर खड़े दो उम्मीदवारों के सामने किसी ने पर्चा ही दाखिल नहीं किया। सचिव पद पर संजय गोरानी निर्विरोध चुने गए।

विज्ञापन


वे पिछले कार्यकाल में भी सचिव रह चुके है। इस पद के लिए एक ही नामांकन आया था। इसके अलावा कोषाध्यक्ष पद के लिए आदित्य उपाध्याय निर्विरोध चुने गए। पेशे से सीए आदित्य भी कोषाध्यक्ष रह चुके है और उनका पिछला कार्यकाल भी बेदाग रहा। अब इन पदों के लिए चुनाव नहीं होंगे। शेष पदों के लिए 16 जून को वोटिंग होगी।

विज्ञापन

यशवंत क्लब के अध्यक्ष पद पर लंबे समय तक पम्मी छाबड़ा अध्यक्ष रहे,लेकिन इस बार वे चुनाव नहीं लड़ रहे है। उन्होंने अभी तक किसी पैनल को समर्थन भी नहीं दिया हैै। लंबे समय तक अध्यक्ष रहने के कारण पम्मी गुट का क्लब में तगड़ा वोटबैंक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनावी शेड्यूल के तहत 4 जून तक नामांकन फार्म जमा करने की तिथि थी और नाम वापसी की तिथि 11 जून है। सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए एक-एक नामांकन जमा हुए,जबकि दूसरे पदों के लिए नामांकन जमा हुए हैै।

अध्यक्ष पद के लिए वागले के अलावा टोनी सचदेवा भी मैदान में है। पूर्व सहसचिव अतुल शेठ इस बार चुनाव नहीं लड़ रहे है। इस पद केे लिए अश्विनी पुराणिक और विपिन कूलवाल है। विपिन कार्यकारिणी सदस्य थे,लेकिन इस बार सहसचिव पद के लिए किस्मत आजमा रहे है।



कार्यकारिणी पर के पांच पदों के लिए दस उम्मीदवार मैैदान में है।16 जून को क्लब के 4 हजार सदस्य शाम पांच बजे तक मतदान करेंगे। इसके बाद रात को परिणाम आएंगे। क्लब के चुनाव के लिए पार्टियों का दौर शुरू हो चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed