फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: A youth was stabbed to death in Indore over a dispute regarding playing Holi.

Indore: होली खेलने के विवाद में इंदौर में युवक की चाकू मारकर हत्या

Wed, 04 Mar 2026 05:03 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Wed, 04 Mar 2026 05:03 PM IST
सार

इंदौर में रंग खेलने के मामूली विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि एक युवक की सरेराह चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Indore: A youth was stabbed to death in Indore over a dispute regarding playing Holi.
इंदौर मेें युवक की हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में होली जैसे भाईचारे के त्योहार पर भी लोग एक-दूसरे के खून के प्यासे हैं। एक युवक की होली खेलने के विवाद में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना पालदा क्षेत्र की है। 20 वर्षीय युवक आदित्य जमरे की बुधवार दोपहर ही घर से कुछ दूर कुछ युवकों ने हत्या कर दी।

विज्ञापन

पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी है। मोहल्ले वालों ने पुलिस को बताया कि आदित्य का होली खेलने के दौरान अरुण नामक युवक से विवाद हुआ था। अरुण ने उसे चाकू मारे और भाग गया। आदित्य के दोस्त उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी ने सिर पर वार किए थे। ज्यादा खून बहने के कारण आदित्य की मौत हो गई।

विज्ञापन

परिजनों ने कहा कि आदित्य एक निजी कंपनी में काम करता है और होली के दिन वह अपने दोस्तों के साथ बाहर खड़ा था। तभी उसका आरोपियों से विवाद हुआ था। पहले दोनों के बीच गाली-गलौज हुई और फिर विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने चाकू से वार कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

आदित्य मूल रूप से बड़वानी का निवासी है, लेकिन नौकरी के सिलसिले में वह इंदौर में रह रहा था। उसके दो भाई और एक बहन भी हैं। हत्या की जानकारी मिलने के बाद बड़वानी से भी परिजन इंदौर आ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस सबूत एकत्र करने के लिए आसपास के घरों के सीसीटीवी फुटेज भी देख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed