फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: A young woman got off the bus coming to Indore in Dhule and committed suicide by taking diesel from th

Indore: इंदौर आ रही बस से युवती धुले में उतरी और पंप से डीजल लेकर कर लिया आत्मदाह

Wed, 14 Aug 2024 03:11 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 14 Aug 2024 03:11 PM IST
सार

रक्षिता का मानपुर के समीप पैदक गांव में अंतिम संस्कार किया गया। रक्षिता का जन्मदिन 20 अगस्त को है। राखी और जन्मदिन के कारण वह इंदौर आ रही थी। जब वह धुले में उतर रही थी तो बस ड्रायवर को उनसे कहा था कि वह कंपनी के काम के कारण धुले में उतर रही है।

विज्ञापन
Indore: A young woman got off the bus coming to Indore in Dhule and committed suicide by taking diesel from th
युुवती ने की आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में रहने वाली 24 वर्षीय युवती ने धुले के नौगांव में बस से उतर कर आत्महत्या कर ली। उसने पेट्रोल पंप से डीजल लिया और खुद को आग लगा ली। एक निजी कंपनी में जाॅब करने वाली युवती पुणे में रहती थी और इंदौर आ रही थी।

विज्ञापन

 

आत्महत्या का कारण पता नहीं चला। युवती रक्षिता पाटीदार के इस कदम से उसके परिजन भी हैरान है। पुलिस ने युवती का मोबाइल जब्त किया है,ताकि उसकी आत्महत्या का सुराग मिल सके। इंदौर आ रही बस धुले में रुकी तो रक्षिता ने बोतल में पेट्रोल पंप से डीजल लिया और आग लगा ली।

विज्ञापन

 

बस के अन्य यात्री उसे बचाने की कोशिश करने लगे, लेकिन तब तक वह 90 प्रतिशत जल चुकी थी। इस घटना की सूचना धुले पुलिस को दी गई। पुलिस ने युवती को अस्पताल में भर्ती किया, लेकिन शाम को उसकी मौत हो गई। परिजनों को इस घटना की सूचना दी गई तो वे भी धुलेे पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

20 अगस्त को था जन्मदिन

रक्षिता का मानपुर के समीप पैदक गांव में अंतिम संस्कार किया गया। रक्षिता का जन्मदिन 20 अगस्त को है। राखी और जन्मदिन के कारण वह इंदौर आ रही थी। जब वह धुले में उतर रही थी तो बस ड्रायवर को उनसे कहा था कि वह कंपनी के काम के कारण धुले में उतर रही है।




पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस कंपनी में उसके साथ काम करनेे वाले सहकर्मियों से भी पूछताछ करेगी, ताकि उसकी आत्महत्या की वजह पता चल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed