फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: A young man who came to Indore to tie Rakhi died in a road accident, the car hit the bike

Indore: राखी बंधवाने इंदौर आए युवक की सड़क हादसे में मौत, सुपर कॉरिडोर पर कार ने बाइक को मारी टक्कर

Fri, 12 Aug 2022 08:51 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 12 Aug 2022 08:51 AM IST
सार

इंदौर में बाइक और कार की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा रक्षाबंधन के दिन हुआ है। युवक भांजी से राखी बंधवाने की तैयारी में था, पर घर पहुंचने से पहले ही हादसे का शिकार हो गया। 

विज्ञापन
Indore: A young man who came to Indore to tie Rakhi died in a road accident, the car hit the bike
सुपर कॉरिडोर पर हादसे में एक युवक की मौत हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर में भांजी से राखी बंधवाने आए युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। उसकी बाइक को कार ने टक्कर मार दी। बाइक पर बैठा उसका साथी घायल है। पुलिस ने कार जब्त कर ली है। कार में बैठे तीन लोग भी घायल हुए हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा गुरुवार सुबह 7 बजे हुआ है। पुलिस ने बताया कि रेतीमंडी इलाके में रहने वाला मुकाम सिंह अपने साथी चैनसिंह के साथ बाइक से गांधीनगर की ओर आ रहा था। वह अरविंदो अस्पताल में भर्ती अपने परिचित को देखकर लौट रहा था। पालाखेड़ी चौराहे पर छोटा बांगड़दा की ओर से आ रही कार (एमपी-09/ सीबी 6790) ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में मुकाम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं चैनसिंह भी दूर फिंकाने से घायल हो गया। 
विज्ञापन


बताया गया कि मुकाम सिंह मूलत: गंधवानी (धार) का रहने वाला था। वह इंदौर में फेब्रिकेशन का काम करता था। मृतक के रिश्तेदार कृष्णा पांचाल ने बताया कि वह अपनी भांजी से राखी बंधवाने कल सुबह ही यहां आया था। फिर एक परिचित को देखने अरविंदो अस्पताल चला गया था। पुलिस ने बताया कि कार चालक दीपक पिता बहादुर सिंह कहीं जा रहा था तभी हादसा हो गया। कार में बैठी दीपक की मां संध्या व दो साल बेटा भी घायल हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed