फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: A young man riding a bike was hit by a truck in Indore, he died on the spot.

Indore: इंदौर में बाइक सवार युवक को ट्रक ने मारी टक्कर, मौके पर ही हो गई मौत

Tue, 01 Oct 2024 04:06 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 01 Oct 2024 04:06 PM IST
सार

इंदौर के नवलखा क्षेत्र में एक बाइक पर सवार तीन काॅलेज स्टूडेंट हादसे का शिकार हो गए। वे अपने एक दोस्त को छोड़ने एलआईजी क्षेत्र जा रहे थे। तभी एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में आयुष,हिमांशु और अेाम घायल हुए है।

विज्ञापन
Indore: A young man riding a bike was hit by a truck in Indore, he died on the spot.
इंदौर में युवक सड़क हादसे का शिकार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के तेजाजी नगर क्षेत्र में एक बाइक सवार युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। वह परिवार में इकलौता बेटा था। हादसे का शिकार हुआ अनुराग जादौन एक एइवाइजरी कंपनी में काम करता था। घटना तेजाजी नगर क्षेत्र के नायता मुंडला की है।

विज्ञापन


अनुराग अपने दफ्तर गया था और घर लौट रहा था, लेकिन नायता मुंडला क्षेत्र में तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। युवक की मौके पर भी मौत हो गई। टक्कर मारने वाला चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर ट्रक जब्त कर लिया है।
विज्ञापन


उधर अनुराग शाम को घर नहीं आया तो मां ने उसे काॅल किया,तब परिजनों को पता चला कि बेटा हादसे का शिकार हुआ है। इसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे। अनुराग की पिछले साल ही नौकरी लगी थी और परिजन उसके विवाह के लिए लड़की भी देख रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

तीन काॅलेज छात्र सड़क हादसे में घायल

इंदौर के नवलखा क्षेत्र में एक बाइक पर सवार तीन काॅलेज स्टूडेंट हादसे का शिकार हो गए। वे अपने एक दोस्त को छोड़ने एलआईजी क्षेत्र जा रहे थे। तभी एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में आयुष,हिमांशु और अेाम घायल हुए है। दो छात्रों की स्थिति गंभीर है। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। टक्कर किस ट्रक ने मारी, पुलिस यह पता करने में जुटी है,क्योकि हादसे के बाद ट्रक चालक नहीं रुका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed