Indore: मैच की जीत के बाद जुलूस में जा रहे युवक की पुरानी रंजिश में हत्या, लोगों ने किया चक्काजाम
परिजनों ने कहा कि आरोपी बस्ती में दबंगाई करते थे। वे युवतियों को छेड़ते थे। वे बस्ती में आंतक बरकार रखना चाहते थे, ताकि कोई उनके खिलाफ न बोले। संतोष को भी उन्होंने इसलिए मारा,क्योकि वह गलत बातों का विरोध करता था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के एमआईजी क्षेत्र में एक युवक की पुरानी रंजिश के चलते तीन युवकों ने हत्या कर दी। युवक को मौत के घाट उतारने का समय आरोपियों ने तब चुना, जब वह टीम इंडिया की जीत के जश्न में निकल रहे जुलसू में शामिल होने जा रहा। युवक महेश बामरिया केटरिंग का काम करता था। वह अपने घर से निकाला ही था और आरोपी सूरज पिता संतोष से उसका सामना हो गया।
दोनो के बीच पुरानी रंजिश थी। सूरज ने उसे देखकर गालियां देना शुरू कर दी, तो महेश ने विरोध किया इसके बाद सूरज का भाई आशुतोष और एक आरोपी राम ने उसे घेर लिया और चाकू मार कर हत्या कर दी। सोमवार को शवयात्रा निकालने से पहले आक्रोशित लोगों ने बस्ती के बाहर चक्काजाम कर दिया। बाद में पुलिस ने लोगों को समझाया और चक्काजाम समाप्त हुआ। बेटे को बचाने गई मां भी घायल हुई है।
परिजनों ने कहा कि आरोपी बस्ती में दबंगाई करते थे। वे युवतियों को छेड़ते थे। वे बस्ती में आंतक बरकार रखना चाहते थे, ताकि कोई उनके खिलाफ न बोले। संतोष को भी उन्होंने इसलिए मारा,क्योकि वह गलत बातों का विरोध करता था।
रहवासी बोले आरोपियों के मकान तोड़ो
संतोष का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया। बस्ती में अर्थी उठाने से पहले ही हत्या से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर चक्काजाम कर दी। वे नारेबाजी करने लगे। उनका कहना था कि आरोपी आदतन बदमाश है। बस्ती में उनका आंतक पुलिस को खत्म करना चाहिए। उनके मकान तोड़ने की मांग भी लोगों ने की। पुलिस अफसरों ने लोगों से कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
