फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: A young businessman from Indore who went to Bali died of a heart attack, his body will arrive today

Indore: बाली घूमने गए इंदौर के युवा कारोबारी की हार्ट अटैक से मौत, आज आएगा शव

Wed, 03 Sep 2025 12:33 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 03 Sep 2025 12:33 PM IST
सार

पलासिया क्षेत्र स्थित डायमंड कॉलोनी निवासी उज्जवल बड़जात्या पत्नी नेहल के साथ 25 अगस्त को इंडोनेशिया के बाली गए थे। वे छह सितंबर को लौटने वाले थे। लेकिन एक सितंबर को उन्हें रात में होटल में दिल का दौरा पड़ा और संभवत: उनकी नींद में ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Indore: A young businessman from Indore who went to Bali died of a heart attack, his body will arrive today
कारोबारी उज्जवल बडजात्या - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर के युवा कारोबारी उज्जवल बडजात्या की इंडोनेशिया के बाली द्वीप की एक होटल में हार्ट अटैक से मौत हो गई। वे अपनी पत्नी के साथ घूमने गए थे। पिछले साल दिसंबर में शादी के बाद वे पहली बार विदेश भ्रमण पर गए थे। उनके परिजन बाली पहुंच गए हैं। उनका शव बुधवार को इंदौर लाए जाने की संभावना है।

विज्ञापन

 

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार पलासिया क्षेत्र स्थित डायमंड कॉलोनी निवासी उज्जवल बड़जात्या पत्नी नेहल के साथ 25 अगस्त को इंडोनेशिया के बाली गए थे। वे छह सितंबर को लौटने वाले थे। लेकिन एक सितंबर को उन्हें रात में होटल में दिल का दौरा पड़ा और संभवत: उनकी नींद में ही मौत हो गई। वे आईलैंड होटल में रुके थे। सुबह पत्नी नेहल ने उज्जवल के शरीर में कोई हलचल नहीं देखी तो होटल के स्टॉफ को बुलाया।

विज्ञापन

 

इसके बाद निजी डॉक्टर को दिखाया तो उन्होंने मौत की पुष्टि कर दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग तुरंत बाली पहुंचे। उनका शव बुधवार शाम तक इंदौर लाया जाएगा। थाई एयर लाइंस की मदद से शव को इंदौर लाया जा रहा है। इंदौर के रिजनल पार्क मुक्तिधाम में अंत्येष्टी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed