फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: A truck carrying vegetables to Agra was hit by another truck, driver trapped in the cabin died, cleane

Indore:सब्जी लेकर आगरा जा रहे ट्रक को दूसरे ट्रक ने मारी टक्कर, केबिन में फंसे ड्रायवर की मौत, क्लीनर घायल

Fri, 07 Jun 2024 12:44 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 07 Jun 2024 12:44 PM IST
सार

इस हादसे में आसिफ पिता इरशाद की मौत हो गई। टक्कर के बाद वह केबिन में बुरी तरह फंस गया था। टक्कर से उसके मुंह, सीने और पेट में चोट आ गई। 

विज्ञापन
Indore: A truck carrying vegetables to Agra was hit by another truck, driver trapped in the cabin died, cleane
इंदौर में सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के बायपास पर शुक्रवार को एक सड़क हादसा हो गया। खंडवा से सब्जी लेकर आगरा के लिए निकले ट्रक को इंदौर बायपास पर दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि केबिन में ड्रायवर फंस गया। लहूलुहान हालत मेें हर दर्द से कहराता रहा। पुलिस उसे निकालती, उससे पहले उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे में क्लीनर घायल हुुुआ है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया हैै।

विज्ञापन

 

यह सड़क हादसा शुक्रवार सुबह बायपास पर अेामेक्स सिटी के पास हुआ। खंडवा से निकाला ट्रक आगरा की तरफ जा रहा था। अेावर टेक करने समय मिनी ट्रक से अचानक दूसरा ट्रक टकरा गया। इससे सब्जी से भरा ट्रक अनियंत्रित हो गया और पलटी खा गया।

विज्ञापन

 

इस हादसे में आसिफ पिता इरशाद की मौत हो गई। टक्कर के बाद वह केबिन में बुरी तरह फंस गया था। टक्कर से उसके मुंह, सीने और पेट में चोट आ गई। मौके पर पुलिस पहुंची और क्रेन से केबिन के हिस्से को सीधा कर ड्रायवर आसिफ को निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन



हादसे में घायल हैदर गंभीर रुप से घायल हुआ है। पुलिस ने टक्कर मारने वाले चालक को गिरफ्तार कर लिया है। हादसे में मृत ड्रायवर आसिफ आगर का रहने वाला था। उसके परिजनों को पुलिस ने सूचना पहुंचा दी है। आसिफ का शव पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed