फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: A tourist couple from Indore who went to visit Meghalaya went missing in Sohra, Meghalaya

Indore: इंदौर के पर्यटक दंपती मेघालय के सोहरा में लापता, दोपहिया वाहन किराए पर लेकर घाटियों में घूमने गए थे

Mon, 26 May 2025 01:10 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 26 May 2025 01:10 PM IST
सार

शिलांग पुलिस ने बताया कि उन्होंने घूमने के लिए दोपहिया वाहन किराए पर लिया था और सोहरा इलाके की तरफ गए थे। इस इलाके में पहाड़ और खाई है। उनके लापता होने की जानकारी उनके भाई गोविंद ने पुलिस को दी। इसके बाद उनकी तलाश में पुलिस ने अभियान शुरू किया।

विज्ञापन
Indore: A tourist couple from Indore who went to visit Meghalaya went missing in Sohra, Meghalaya
इंदौर के पति-पत्नी लापता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेघालय घूमने के लिए इंदौर से सप्ताह भर पहले गए पति-पत्नी लापता हो गए है। पुलिस ने दोनों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। दोनो ने रविवार को घूमने के लिए एक दोपहिया वाहन किराए पर लिया था। इसके बाद वे सोहरा की वादियों में घूमने गए थे। जब दोनो के काॅल नहीं लगे तो इंदौर में रहने वाले उनके परिजनों ने शिलांग पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन

ये खबर भी पढ़ें: नए इंदौर के हिसाब से लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन का विस्तार, नई बिल्डिंग, प्लेटफार्म हो रहे तैयार

विज्ञापन

इंदौर निवासी 29 वर्षीय राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम शिलांग से लापता हो गए है। आशंका है कि उनके साथ कोई हादसा हुुआ है या फिर वे किसी वारदात का शिकार हुए है। दोनों के फोन बंद है और परिजन उनके नहीं मिलने के कारण परेशान हो रहे है। परिवार के लोग उनकी तलाश में शिलांग पहुंच गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन



शिलांग पुलिस ने बताया कि उन्होंने घूमने के लिए दोपहिया वाहन किराए पर लिया था और सोहरा इलाके की तरफ गए थे। इस इलाके में पहाड़ और खाई है। उनके लापता होने की जानकारी उनके भाई गोविंद ने पुलिस को दी। इसके बाद उनकी तलाश में पुलिस ने अभियान शुरू किया। किराए पर ली गई बाइक सोहरा से 15 किलोमीटर दूर मिली है। फिलहाल उनके लापता होने की वजह पता नहीं चली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed