फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Expansion of Laxmibai Nagar railway station according to new Indore, new building, platform are being

Indore: नए इंदौर के हिसाब से लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन का विस्तार, नई बिल्डिंग, प्लेटफार्म हो रहे तैयार

Mon, 26 May 2025 10:15 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 26 May 2025 10:15 AM IST
सार

रेलवे स्टेशन का विस्तार तो रेल विभाग कर रहा है, लेकिन स्टेशन तक जाने की सड़क का चौड़ीकरण नगर निगम को करना है। भागीरथपुरा से परदेशीपुरा तक आने वाली सड़क 40 फीट चौड़ी है।

विज्ञापन
Indore: Expansion of Laxmibai Nagar railway station according to new Indore, new building, platform are being
लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते 30 सालों में इंदौर की बसाहट फैली है। नगर निगम सीमा भी बढ़ी, लेकिन शहर के मुख्य रेलवे स्टेशन पर ही ज्यादातर ट्रेनें रुकती है। इस स्टेशन के दबाव को कम करने के लिए अब दूसरे रेलवे स्टेशनों का भी विस्तार किया जा रहा है। नई बसाहट के हिसाब से लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन शहवासियों की पहुंच में है, लेकिन उसकी तरफ रेलव ने कभी ध्यान नहीं दिया,लेकिन अब स्टेशन के मुख्य बिल्डिंग, प्लेटफार्म व दूसरी तरफ के गेट का निर्माण किया जा रहा है। इसके बनने के बाद यहां ट्रेनों के स्टाॅपेज बढ़ेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

ये खबर भी पढ़ें: शादीशुदा महिलाओं को फंसाकर पैसे लूटता था मोहसिन, बचने के लिए खजराना में छुपा

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर इंदौर के मुख्य रेलवे स्टेशन का री-डेवलपमेंट भी शुरू होने वाला हैै। सिंहस्थ तक नया स्टेशन शुरू होगा। निर्माण अवधि में मुख्य रेलवे स्टेशन से चलने वाली रेल गाडि़यां लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन से संचालित होगी। बारिश के बाद अहमदाबाद की कंपनी काम शुरू कर देगी। इस प्रोजेक्ट पर साढ़े चार सौ करोड़ रुपये खर्च होंगे।

 

सिंहस्थ से पहले तैयार हो जाएगा स्टेशन

लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन का 60 प्रतिशत काम हो चुका है। डेढ़ साल में यह बनकर तैयार हो जाएगा। रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना ने बताया कि लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन के री डेवल्पमेंट का काम सालभर पहले शुरू हुआ है। दो नए प्लेटफार्म और नई स्टेशन बिल्डिंग का काम जारी है। तय समयसीमा में निर्माण पूरा हो जाएगा। इसके बाद यहां ट्रेनों का ठहराव भी बढ़ जाएगा।

ये भी पढ़ें--पीएम मोदी जारी करेंगे देवी अहिल्या की याद में 300 रुपये का सिक्का और विशेष डाक टिकट

स्टेशन की एंट्री की सड़क संकरी

रेलवे स्टेशन का विस्तार तो रेल विभाग कर रहा है, लेकिन स्टेशन तक जाने की सड़क का चौड़ीकरण नगर निगम को करना है। भागीरथपुरा से परदेशीपुरा तक आने वाली सड़क 40 फीट चौड़ी है। इसके अलावा स्टेशन के आसपास बस्ती के अवैध निर्माण से एमआर-4 सड़क भी नहीं बन पा रही है।

स्टेशन बनने तक यदि रोड नेटवर्क तैयार नहीं हो पाया तो फिर यात्रियों को यहां आने में परेशानी होगी। ट्रेनों के ठहराव बढ़ने से मार्ग पर ट्रैफिक का भी इजाफा होगा। फिलहाल यहां प्रतिदिन चलने वाली 9 रेलगाडि़यां दो मिनट का ठहराव लेती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed