फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: A similar incident took place in Indore where relatives and acquaintances were not informed about the

Indore: इंदौर में एक उठावना ऐसा भी, त्यौहार होने के कारण नहीं की रिश्तेदारों-परिचितों को शवयात्रा की खबर

Sun, 19 Oct 2025 06:36 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 19 Oct 2025 06:36 PM IST
सार

साहित्यकार नरहरि पटेल ने यह फैसला लिया था कि त्योहार का समय होने के कारण सब व्यस्त हैं, वे परेशान होंगे, इसलिए सबको खबर मत दो। संजय ने पिता की बात मानी और शवयात्रा की जानकारी सीमित रखी। कई लोगों ने लीक से हटकर लिए गए इस फैसले की प्रशंसा की। 

विज्ञापन
Indore: A similar incident took place in Indore where relatives and acquaintances were not informed about the
शकुंतला पटेल - फोटो : amar ujala

विस्तार

साहित्य और रंगकर्म से जुड़े इंदौर के प्रतिष्ठित पटेल परिवार ने अपने घर में हुई गमी में एक अनूठी मिसाल स्थापित की। साहित्यकार नरहरि पटेल की पत्नी और रंगकर्मी संजय पटेल की माताजी शकुंतला पटेल का शुक्रवार को निधन हो गया। दीपपर्व को देखते हुए पटेल परिवार ने अपने रिश्तेदारों और परिचितों को खबर नहीं की। इससे ज्यादातर रिश्तेदारों व परिचितों को उनके निधन का पता ही नहीं चला। उन्हें सीधे रविवार को हुए उठावने की खबर मिली।

विज्ञापन

साहित्यकार नरहरि पटेल ने यह फैसला लिया था कि त्योहार का समय होने के कारण सब व्यस्त हैं, वे परेशान होंगे, इसलिए सबको खबर मत दो। संजय ने पिता की बात मानी और शवयात्रा की जानकारी सीमित रखी। हालांकि, यह फैसला पटेल परिवार से स्नेह रखने वाले परिचितों को नागवार भी गुजरा, वे शवयात्रा में भी शामिल होना चाहते थे, लेकिन कई लोगों ने लीक से हटकर लिए गए इस फैसले की प्रशंसा भी की। संजय पटेल ने अपने चुनिंदा दोस्तों, रिश्तेदारों और आस पड़ोसियों के साथ मां का अंतिम संस्कार किया। रिश्तेदारों को शवयात्रा का संदेश सोशल मीडिया में चलाने से भी मना किया।

विज्ञापन

शोक बैठक भी नहीं रखी
रविवार को उठावने का समय भी मात्र आधे घंटे का रखा गया। शाम चार से साढ़े चार बजे तक हुए उठावने में शहर के कई गणमान्य नागरिक, संगीतप्रेमी पहुंचे और शकुंलता पटेल के निधन पर शोक जताया। उत्सवी वेला के कारण उठावने के बाद कोई शोक बैठक भी नहीं करने के फैसला पटेल परिवार ने लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed