फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: A meeting was underway to address the water crisis in Indore when a Narmada pipeline burst on the bypa

इंदौर: इंदौर में जलसंकट से निपटने के चल रही थी बैठक और बायपास पर फूट गई नर्मदा लाइन

Thu, 15 Oct 2026 01:01 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Thu, 15 Oct 2026 01:01 PM IST
सार

इंदौर में जलसंकट के बीच नगर निगम की जलप्रबंधन व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। गुरुवार को बंगाली चौराहे से बायपास के बीच नर्मदा की पाइपलाइन फूटने से लाखों लीटर पानी सड़कों पर बह गया। पानी का तेज बहाव होने से यातायात प्रभावित हुआ और जाम की स्थिति बन गई।

विज्ञापन
Indore: A meeting was underway to address the water crisis in Indore when a Narmada pipeline burst on the bypa
नर्मदा लाइन फूटी। - फोटो : amarujala

विस्तार

इंदौर में नगर निगम जलसंकट को देखते हुए शहरवासियों को पानी बचाने के लिए चेता रहा है और पानी की बचत की बात कही जा रही है, लेकिन नगर निगम की जलप्रबंधन व्यवस्था ही कमजोर साबित हो रही है। गुरुवार को जलसंकट से निपटने के लिए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बैठक ले रहे थे और बायपास पर नर्मदा लाइन फूट गई। लाखों लीटर पानी सड़कों पर बह गया।

विज्ञापन

गुरुवार को बंगाली चौराहे से बायपास के बीच अचानक नर्मदा लाइन में लीकेज हुआ और 20 फीट तक पानी की बौछार उड़ने लगी। जब लाइन फूटी, तब बंगाली कॉलोनी क्षेत्र की टंकी लाइन से भरी जा रही थी।

विज्ञापन


लाइन से नर्मदा का बहाव इतना तेज था कि सड़क से वाहन नहीं गुजर पाए और ट्रैफिक जाम होने लगा। लोगों ने नर्मदा कंट्रोल रूम पर फोन कर लाइन फूटने की सूचना दी। इसके बाद सप्लाई बंद की गई। इस कारण पूर्वी क्षेत्र की टंकियां नहीं भर पाईं। बाद में मौके पर टीम पहुंची और फूटे पाइप को बदलने का काम शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जब यह लाइन फूटी, तब शहर के जनप्रतिनिधि और अफसर पानी की बचत और जलप्रबंधन को लेकर बैठक में मंथन कर रहे थे। आपको बता दें कि तीन दिन पहले भी फूटे पाइपों की मरम्मत के लिए छह घंटे तक नर्मदा के पंप बंद रखे गए थे। इस कारण शहर की 20 टंकियों में पानी नहीं भर पाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed