Indore: इंदौर के जिला अस्पताल की छत पर मिला दवाईयों का जखीरा, कोविड काल में मंगाई थी
जिला अस्पताल पर शुक्रवार को एसडीएम के साथ मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी व अन्य अफसरों ने छापा मारा। वे अस्पताल की छत पर पहुंचे। यहां बड़ी मात्रा में दवाएं रखी गई थी। उनकी डेट एक्सपायर हो चुकी थी। यह दवाएं कोविड काल में मंगाई गई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वास्थ्य के लिए सरकार का तगड़ा बजट मिलता है, लेकिन उसका दुरुपयोग किस तरह होता है। इसका नमूना इंदौर के जिला अस्पताल में देखने को मिला। जो दवाएं और इंजेक्शन मरीजों के उपयोग में लाए जाना चाहिए थे। वे अस्पताल की छत पर मिले। हजारों की संख्या में दवा व इंजेक्शन के पैकबंद पैकेट स्वास्थ्य विभाग के अमले को मिले है।
जिला अस्पताल पर शुक्रवार को एसडीएम के साथ मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी व अन्य अफसरों ने छापा मारा। वे अस्पताल की छत पर पहुंचे। यहां बड़ी मात्रा में दवाएं रखी गई थी। उनकी डेट एक्सपायर हो चुकी थी। यह दवाएं कोविड काल में मंगाई गई थी, लेकिन उसका उपयोग नहीं हुआ। कुछ दवाएं उपयोग में लाई जा सकती थी, उसकी डेट एक्सायरी नहीं हुई थी, लेकिन उन्हें भी छत पर फेंक दिया गया।
एसडीएम राजेश रघुवंशी ने बताया कि जिला अस्पताल को लेकर शिकायतें मिल रही थी। स्टोर रुम की छत पर एक्पायरी डेट की दवाएं मिली। स्टोर कीपर से पता किया गया तो उनसे कहा कि कुछ दिनों पहले ही जिला अस्पताल में पदस्थ हुआ है। एसडीएम ने बताया कि दवाएं नष्ट करने के लिए कमेटी का गठन किया गया। कमेटी ने कोई फैसला नहीं किया है। उन्होंने बताया कि छत पर अस्पताल के उपयोग में लाया जाने वाला फर्नीचर भी मिला है। एसडीएम इसकी रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपेगे।
