{"_id":"677552f64c1ece981505b38a","slug":"indore-a-homeopathy-doctor-came-with-his-partner-to-sell-drugs-at-a-new-year-party-both-arrested-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: न्यू ईयर पार्टी मेें ड्रग बेचने अपने साथी के साथ आया था होम्योपैथिक डॉक्टर, दोनों गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: न्यू ईयर पार्टी मेें ड्रग बेचने अपने साथी के साथ आया था होम्योपैथिक डॉक्टर, दोनों गिरफ्तार
Wed, 01 Jan 2025 08:06 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Wed, 01 Jan 2025 08:06 PM IST
सार
आरोपी योगेश का चार साल पहले विवाह हुआ था, लेकिन अनबन के बाद पत्नी ने उसे छोड़ दिया था। इसके बाद योगेश नशे का आदि हो गया था। वह ड्रग खरीदने के लिए कर्ज लेता था। खुद भी नशा करता था और बाकी मादक पदार्थों के बेचकर कमाई करता था।
विज्ञापन
ड्रग के साथ दो आरोपी गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नए साल के जश्न की पार्टी में अवैध मादक पदार्थों का भी खूब सेवन हुआ। इंदौर में पुलिस ने एक होम्योपैथिक डाॅक्टर को उसके साथी के साथ गिरफ्तार किया। वह एक पार्टी में ड्रग की सप्लाई करने आया था। उसके पास से 30 ग्राम ड्रग पुलिस ने पकड़ी है। इसके अलावा 30 किलो गांजा भी उसके पास से बरामद हुआ है। दोनों आरोपी एक पार्टी में ग्राहकों को ड्रग सप्लाई करने आए थे।
विज्ञापन
फोन पर एडवांस पैसे लेकर उन्होंने आर्डर बुक किया था। पुलिस को इसकी भनक लगी तो उन्होंने ड्रग सप्लाई करने से पहले ही पार्टी में उसे धरदबोचा। आरोपी डाॅक्टर का नाम योगेश लड़इया है। वह बजरंग नगर में रहता है और एक
विज्ञापन
क्लीनिक भी संचालित करता था।
दूसरा आरोपी भरत चौरसिया है। वह उसका दोस्त है। योगेश खुद नशे का आदी है। उसे ड्रग बेचने की सप्लाई चेन की जानकारी थी। इस कारण वह खुद अवैध नशा बेचने के धंधे में उतर गया और उसने अपने एक साथी को भी इसके लिए तैयार कर लिया था।
विज्ञापन
कर्ज लेकर खरीद था ड्रग
आरोपी योगेश का चार साल पहले विवाह हुआ था, लेकिन अनबन के बाद पत्नी ने उसे छोड़ दिया था। इसके बाद योगेश नशे का आदी हो गया था। वह ड्रग खरीदने के लिए कर्ज लेता था। खुद भी नशा करता था और मादक पदार्थों को बेचकर कमाई भी करता था। उसकी इस आदत के कारण परिवार के लोग भी परेशान थे।
नशा करने के बाद वह बहकी बातें करता था और परिवार के लोगों को परेशान भी करता था। पुलिस ने उसका मोबाइल भी जब्त किया है, ताकि ड्रग के धंधे में अन्य लोगों के कनेक्शन मिल सकें। उसका साथी भरत एक होटल में केयर टेकर है। दोनों साथ मिलकर नशा करते थे।

