फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: A bus going from Indore to Pune caught fire after colliding with a container, eight passengers injured

Indore: इंदौर से पुणे जा रही बस में कटेंनर से टक्कर के बाद लगी आग, आठ यात्री घायल

Sun, 20 Jul 2025 09:56 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 20 Jul 2025 09:56 PM IST
सार

इंदौर से यात्रियों को बैठाकर निजी ट्रेवर्ल्स की बस पुणे के लिए निकली थी। रात को बायपास पर कंटेनर ने टक्कर मार दी। इससे बस चालक व आठ यात्री घायल हुए है। इसमें एक महिला भी शामिल है। टक्कर के बाद बस के बस के अगले हिस्से में आग लग गई।

विज्ञापन
Indore: A bus going from Indore to Pune caught fire after colliding with a container, eight passengers injured
बस में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर से रविवार शाम पुणे के लिए निकली स्लीपर बस में बायपास पर एक कंटेनर की टक्कर के बाद आग लग गई। हादसा महू बायपास के बाद हुआ। टक्कर से आठ यात्रियों को चोटें आईं, लेकिन आग के कारण कोई हताहत नहीं हुआ। बस को आग पूरी तरह चपेट में लेेती, उससे पहले 40 से ज्यादा यात्री बस से सुरक्षित निकल गए। हादसे के बाद यात्री घबरा भी गए थे। इस घटना के बाद हाइवे पर ट्रैफिक भी बाधित हो गया। आग बुझाने के लिए दमकल पहुंची, उससे पहले बस को आग ने  चपेट में ले लिया।

विज्ञापन

 

इंदौर से यात्रियों को बैठाकर निजी ट्रेवर्ल्स की बस पुणे के लिए निकली थी। रात को बायपास पर कंटेनर ने टक्कर मार दी। इससे बस चालक व आठ यात्री घायल हुए है। इसमें एक महिला भी शामिल है। टक्कर के बाद बस के बस के अगले हिस्से में आग लग गई। धुआं निकलते देख यात्रियों ने बस से उतरना शुरू कर दिया। जब तक बस को आग पूरी तरह चपेट में लेती, उससे पहले यात्री सुरक्षित उतर गए, हालांकि उनके लगेज नहीं निकाले जा सके।

विज्ञापन

 

आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई, लेकिन उसे पहुंचने में आधे घंटे का समय लगा, तब तक बस पूरी तरह जल कर खाक हो चुकी थी। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में ले जाया गया। हादसे से घबराए यात्रियों को पुणे पहुंचाने के लिए बस आपरेट ने दूसरी बस की व्यवस्था की।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ड्रायवर को बड़ी मुश्किल से निकाला

कंटेनर से टक्कर आगे से हुई। बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ और आग भी उसी हिस्से में लगी। सीट पर फंसे चालक को यात्रियों ने बड़ी मुश्किल से गेट खोलकर निकाला। यात्रियों ने बताया कि टक्कर के बाद बस के आगे के केबिन से धुआं उठते देखा गया था। बस के कंडक्टर ने बताया कि कंटेनर से धुआं उठ रहा था। इस कारण चालक को कुछ नजर नहीं आया। अचानक बस कंटेनर से टकरा गई और उसमें आग लग गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद महू और पीथमपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed