फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: 9 flights to and from Indore cancelled throughout the day, airport crowded, lounge full

Indore: दिनभर में इंदौर से आने जाने वाली 9 उड़ानें निरस्त, एयरपोर्ट पर भीड़, लाउंज फुल

Tue, 16 Dec 2025 08:46 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 16 Dec 2025 08:46 PM IST
सार

इंदौर से प्रमुख शहरों की उड़ानें निरस्त होने और विलंब से उड़ान भरने का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। कुल मिलाकर, दिनभर में इंदौर आने नो निरस्त रहीं, जिनमें दिल्ली, हैदराबाद, बेंगलुरु और गोवा की उड़ानें शामिल थीं। 

विज्ञापन
Indore: 9 flights to and from Indore cancelled throughout the day, airport crowded, lounge full
इंदौर एयरपोर्ट का नजारा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर से प्रमुख शहरों की उड़ानें निरस्त होने और देरी से विमानों के उड़ान भरने का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। दिन भर में इंदौर आने वाली पाँच और यहाँ से जाने वाली चार उड़ानें निरस्त रहीं। इनमें दिल्ली, हैदराबाद, बेंगलुरु व गोवा की उड़ानें शामिल थीं।

विज्ञापन


विज्ञापन

सुबह दिल्ली से आने वाली और जाने वाली उड़ान भी निरस्त रही। इसके अतिरिक्त, दस से ज़्यादा उड़ानों में देरी हुई। इस कारण इंदौर विमानतल पर यात्रियों की भीड़ आम दिनों की तुलना में काफ़ी ज़्यादा दिखाई दी। यात्रियों को बैठने के लिए भी एयरपोर्ट पर सीटें नहीं मिल सकीं। वे एयरपोर्ट पर ही आराम करते, समय बिताते रहे और अपनी फ्लाइट के उड़ान भरने का इंतज़ार करते रहे।रात को साढ़े सात बजे दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान भी समय पर रवाना नहीं हो सकी। यात्रियों को विमान के दिल्ली जाने का नया समय रात सवा नौ बजे दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिसंबर में बन रहा रिकॉर्ड

दिसंबर के महीने में इंदौर में उड़ानों के निरस्त होने और लेट होने का एक रिकॉर्ड बन रहा है। हाल ही में, इंडिगो की तीन दिन में 100 से ज़्यादा उड़ानें इंदौर में निरस्त हुई थीं। अब, दिल्ली में घने कोहरे के कारण फिर विमानों के उड़ान न भरने या देरी से उड़ने का सिलसिला शुरू हो गया है। सोमवार को इंदौर एयरपोर्ट से आने व जाने वाली कुल 16 उड़ानें निरस्त हुई थीं। इनमें इंदौर से दिल्ली, गोवा, गोंदिया, अहमदाबाद जाने वाली उड़ानें शामिल थीं, जबकि दिल्ली, गोवा, अहमदाबाद, गोंदिया से इंदौर आने वाली उड़ानें निरस्त रही थीं।

एयरपोर्ट पर बढ़ा यात्रियों का दबाव

उड़ानें प्रभावित होने के कारण इंदौर एयरपोर्ट का नज़ारा भी बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन जैसा नज़र आया। यात्रियों के बैठने के लिए सीटें उपलब्ध नहीं थीं। लाउंज भरे हुए थे और खाने-पीने की दुकानों पर भारी भीड़ थी। उड़ानों में देरी होने के कारण विमानतल पर यात्रियों का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed