फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: 25-Year-Old Youth Commits Suicide Amid Marriage and Job Stress

Indore News: शादी के एक महीने बाद पति ने दी जान, पत्नी मायके गई और मैनेजर ने यह दबाव बनाया

Mon, 07 Apr 2025 11:03 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 07 Apr 2025 11:03 AM IST
सार

Indore News: इंदौर के लसूड़िया मोरी में 25 वर्षीय युवक आकाश चौहान ने आत्महत्या कर ली। हाल ही में उसकी शादी हुई थी और वह काम पर नहीं जा रहा था, जिससे परिवार में चिंता थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Indore: 25-Year-Old Youth Commits Suicide Amid Marriage and Job Stress
आकाश - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर के लसूड़िया मोरी में रहने वाले 25 वर्षीय युवक आकाश चौहान ने सोमवार सुबह अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान आकाश चौहान के रूप में हुई है। यह घटना सुबह उस समय सामने आई जब आकाश की मां ने कमरे में उसका शव फंदे से लटका देखा। इसके बाद उसने तुरंत पति और छोटे बेटे को जानकारी दी, और परिवार में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


शादी और नौकरी में तनाव चल रहा था
आकाश की शादी एक महीने पहले देवकन्या नामक युवती से हुई थी, जो चापड़ा की रहने वाली है। हाल ही में देवकन्या अपने मायके गई हुई थी। आकाश लसूड़िया इलाके के एक पेट्रोल पंप पर काम करता था, लेकिन कुछ समय पहले उसके और पेट्रोल पंप के मैनेजर के बीच कहासुनी हो गई थी। इसके बाद आकाश ने काम पर जाना बंद कर दिया था। साथ ही, मैनेजर की ओर से लगातार कॉल आ रहे थे और पैसे के लेन-देन को लेकर उस पर दबाव भी बन रहा था।
विज्ञापन


आर्थिक तनाव और मानसिक दबाव
आकाश के पिता मोहन चौहान ने बताया कि शादी के बाद आकाश मुश्किल से दो दिन ही काम पर गया था। शादी के लिए उसने पेट्रोल पंप से कुछ रुपए एडवांस में लिए थे, और इसी लेन-देन को लेकर मैनेजर कुणाल के साथ उसका विवाद हुआ था। आकाश मानसिक रूप से तनाव में था और कुछ समय से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, जो उसकी आत्महत्या की वजह बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ाई करना चाहता था
परिवार में आकाश के पिता, मां, छोटा भाई और बड़ी बहन हैं। पिता के मुताबिक, आकाश ने दो साल पहले पढ़ाई छोड़ दी थी, लेकिन इस साल उसने फिर से पढ़ाई शुरू करने की इच्छा जताई थी और फर्स्ट ईयर का प्राइवेट फॉर्म भी भर लिया था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed