फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: 18-year-old youth dies of heart attack in Indore, had severe chest pain at night

Indore: इंदौर में 18 साल के युवक की हार्ट अटैक से मौत, रात को तेज दर्द उठा था सीने में

Sun, 06 Apr 2025 12:53 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 06 Apr 2025 12:53 PM IST
सार

परिजनों बताया कि रामनवमी की पूर्व संध्या पर घर में पूजा रखी थी। अर्जुन भी उसमें शामिल हुआ था। रात तक वह सामान्य नजर आ रहा था, लेकिन रात ढाई बजे वह जागा और सीने में दर्द की बात करने लगे। कुछ देर बाद वह बेहोश हो गया था।

विज्ञापन
Indore: 18-year-old youth dies of heart attack in Indore, had severe chest pain at night
दिल का दौरा पड़ने से युवक की मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में कम उम्र के लोगों को दिल का दौरा पड़ने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। द्वारकापुरी क्षेत्र में एक 18 साल के युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। रात को उसे सीने में तेज दर्द उठा और घबराहट महसूस हुई। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने मौत की वजह हार्ट अटैक बताई।

विज्ञापन

 

युवक का नाम अर्जुन पिता जवाहर पटेल है। अर्जुन को पहले से दिल से जुड़ी कोई बीमारी नहीं थी, लेकिन शनिवार रात उसकी अचानक तबीयत खराब हो गई। पहले परिजन उसे घर के पास के अस्पताल में ले गए, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे दूसरे अस्पताल में रैफर कर दिया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अस्पताल से मिली सूचना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

विज्ञापन


परिजनों बताया कि रामनवमी की पूर्व संध्या पर घर में पूजा रखी थी। अर्जुन भी उसमें शामिल हुआ था। रात तक वह सामान्य नजर आ रहा था, लेकिन रात ढाई बजे वह जागा और सीने में दर्द की बात करने लगे। कुछ देर बाद वह बेहोश हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इकलौता बेटा था अर्जुन

अर्जुन के पिता सब्जी का व्यापार करते है। अर्जुन परिवार में इकलौता बेटा था। उसकी एक बड़ी बहन भी है। जिसकी शादी हो चुकी है। अर्जुन एक निजी काॅलेज में फस्ट ईयर का छात्र था। उसकी मौत की खबर सुनकर दोस्त भी दुखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed