फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: 11 tunnels to be built on Indore-Khandwa rail line, tree count complete

Indore: इंदौर-खंडवा रेल लाइन में बनेगी 11 टनल, कटाई के पेड़ों की गिनती भी पूरी

Mon, 26 Jan 2026 09:24 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 26 Jan 2026 09:24 AM IST
सार

इंदौर-खंडवा रेल लाइन का काम पूरा होने के बाद इंदौर का संपर्क सीधे होगा। देश के दूसरे शहरों में जाने वाले यात्रियों को ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग जाने में रेल सुविधा मिलेगी। इंदौर से भुसावल, नासिक-मुंबई की ओर की कनेक्टिविटी मिल जाएगी। 

विज्ञापन
Indore: 11 tunnels to be built on Indore-Khandwa rail line, tree count complete
इंदौर रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर-खंडवा रेल परियोजना से जुड़ी सबसे बड़ी बाधा भले ही दूर हो गई है, लेकिन इस रूट पर अभी भी काम करने में अफसरों की रुचि नहीं है, जबकि सिंहस्थ के समय यह रेलवे लाइन उज्जैन से ओंकारेश्वर को जोड़ने के लिए मददगार रहेगी। वन विभाग ने इस महत्वपूर्ण रेल लाइन के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी कर दिया है, जिससे अब इस परियोजना को तेजी से आगे बढ़ाया जा सकेगा। इस रूट पर 11 सुरंगों से ट्रेन गुजरेगी। फिलहाल एक टनल का टेंडर हुआ है।

विज्ञापन

 

यह रेल लाइन उत्तर भारत को दक्षिण भारत से जोड़ने वाला सबसे छोटा और सीधा रेल मार्ग साबित होगी, जो न केवल इंदौर के व्यापारिक और औद्योगिक भविष्य को नई रफ्तार देगी, बल्कि यात्रियों को भी समय और दूरी दोनों में राहत देगी।

विज्ञापन

 

रेलवे अधिकारियों और वन विभाग के बीच संयुक्त बैठक हुई, जिससे इस प्रोजेक्ट की बाधाएं दूर हुईं। देरी होने पर मुख्यमंत्री मोहन यादव तक भी मामला पहुंचा था। अब इस प्रोजेक्ट के लिए वन विभाग से अनुमति मिल गई है। यह रेल मार्ग उत्तर व दक्षिण भारत को जोड़ने वाला सबसे छोटा रेल मार्ग होगा। रेलवे सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य नागेश नामजोशी ने बताया कि इस लाइन में 11 सुरंगें बनना हैं। अब उनके निर्माण का काम शुरू होगा। जितने पेड़ काटे जाएंगे, उनकी गिनती हो चुकी है। वर्ष 2030 तक यह रूट तैयार हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इंदौर-खंडवा रेल लाइन के पूरा होने के बाद इंदौर का संपर्क सीधे होगा। देश के दूसरे शहरों में जाने वाले यात्रियों को ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग जाने में रेल सुविधा मिलेगी। इंदौर से खंडवा रेल मार्ग जुड़ने के बाद भुसावल, नासिक-मुंबई की ओर की कनेक्टिविटी मिल जाएगी। इसके अलावा तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल जैसे दक्षिण भारतीय राज्यों से इंदौर सीधे जुड़ जाएगा। वहां तक जाने में समय भी कम लगेगा। मालवा व निमाड़ के किसानों व व्यापारियों को अपनी उपज दक्षिण भारत के राज्यों में भेजने में आसानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed