फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Income tax raids on 40 locations of BCM Group of Indore, hospital opened with Reliance in January

Indore News: इंदौर के बीसीएम ग्रुप के 40 ठिकानों पर आयकर छापे, जनवरी में रिलांयस के साथ खोला है अस्पताल

Thu, 02 Feb 2023 11:08 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 02 Feb 2023 11:08 AM IST
सार

इंदौर में आयकर विभाग की निगाहें रियल एस्टेट कारोबारियों पर हैं। जनवरी में विभाग ने आठ समूहों के यहां छापे मारकर चोरी पकड़ी थी और फरवरी के पहले सप्ताह में इंदौर के बड़े बीसीएम समूह पर छापा मार दिया। 

विज्ञापन
Income tax raids on 40 locations of BCM Group of Indore, hospital opened with Reliance in January
बीसीएम समूह के विजय नगर स्थित दफ्तर मेें पहंची आयकर की टीम। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर में रियल एस्टेट व अन्य क्षेत्रों के बड़े कारोबारी बीसीएम समूह पर गुरुवार को आयकर छापा पड़ा। पिछले माह ही इस समूह ने अनिल अंबानी के रिलायंस समूह के साथ साझेदारी में इंदौर में कोकिला बेन अंबानी अस्पताल की की शुरुआत की है। आयकर विभाग की टीम बीसीएम समूह के 40 से ज्यादा ठिकानों पर जांच कर रही है। 

विज्ञापन

 गुरुवार सुबह करीब नौ बजे आयकर विभाग की टीमें एक साथ छापा मारने पहुंचीं। बीसीएम ग्रुप ने इंदौर शहर में कई बड़े प्रोजेक्ट तैयार किए हैं और समूह के साथ जुड़कर कई लोगों ने साझेदारी रेशो डील के जरिए रियल एस्टेट कारोबार में बड़ा निवेश कर रखा है। आयकर की टीमें साझेदारों के यहां भी पहुंची हैं। भागीदारों को मिलाकर कुल 40 से ठिकानों पर सुबह से जांच जारी है।
विज्ञापन


इंदौर में आयकर विभाग की निगाहें रियल एस्टेट कारोबारियों पर काफी समय से है। जनवरी में विभाग ने आठ समूहों के यहां छापे मारकर कर चोरी पकड़ी थी और फरवरी के पहले सप्ताह में इंदौर के बड़े बीसीएम समूह पर छापा मार दिया। सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग की बड़ी टीम विजय नगर स्थित बीसीएम समूह के दफ्तर में पहुंची। इसके अलावा मुंबई, बेंगलुरू और कोलकाता में भी समूह से जुड़े लोगों के यहां जांच के लिए टीमें गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रियल एस्टेट के अलावा होटल और अस्पताल में भी निवेश
बीसीएम समूह अनिल धीरूभाई अंबानी समूह के कोकिला बेन अंबानी अस्पताल के साथ साझेदार है। जनवरी माह में अस्पताल का लोकार्पण हुआ था। अभिनेता अमिताभ बच्चन और जया बच्चन अस्पताल का शुभारंभ करने इंदौर आए थे। इंदौर में शुरू हुए इस अस्पताल के लिए जमीन बीसीएम समूह की थी। समूह इंदौर में जोडिएक माल व अन्य प्रोजेक्ट भी ला चुका है। दस से ज्यादा बड़े अपार्टमेंट इंदौर में प्राइम लोकेशनों पर बनाए हैं। समूह ने इंदौर में एक होटल भी बनाया था, लेकिन बाद में उसे बेच दिया। यह समूह नमकीन कारोबार से भी जुड़ा है।


खरीदार बनकर पहुंचे थे आयकर अधिकारी
सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग ने छापा मारने से पहले समूह से जुड़े तथ्य जुटाए थे। बताते है कि समूह के प्रोजेक्ट के लिए डेढ़ माह पहले कुछ आयकर विभाग के अधिकारी खरीदार बनकर पहुंचे थे। कागज पर कम दामों पर बिक्री दिखाने की पुष्टि होने के बाद छापे की योजना तैयार हुई। बीसीएम समूह के डायरेक्टरों में राजेश मेहता, अरुण मेहता, नवीन मेहता, रोहिन मेहता व ऋषभ मेहता के नाम शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed