फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   In Indore, a young man waved a knife in a city bus and said that he does not pay his fare

Indore Crime: इंदौर में युवक ने सिटी बस में लहराया चाकू और बोला अपना किराया नहीं लगता

Wed, 14 Dec 2022 02:37 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 14 Dec 2022 02:37 PM IST
सार

इंदौर में एक युवक ने सिटी बस में ही यात्रियों के सामने चाकू निकाल लिया। वह किराए लेने की बात से नाराज था और चाकू दिखाकर कंडक्टर को धमका रहा था। अब पुलिस ने उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
In Indore, a young man waved a knife in a city bus and said that he does not pay his fare
बस मेें चाकू लहराता युवक - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

बेहतर पब्लिक ट्रांसपोर्ट के मामलें में देशभर में अपनी पहचान बना चुकी इंदौर सिटी बस कंपनी की बसों में भी असामाजिक तत्वों के हौसले इतने बुलंद है कि वे सरेआम चाकू निकालकर लहरा रहे है। ऐसा करते हुए एक बदमाश सिटी बस में लगे कैमर में कैद हो गया। बदमाश तो किराए दिए बगैर बस से उतर गया, लेकिन अब पुलिस उसे खोज रही है।

विज्ञापन

 

खजराना की तरफ जाने वाली सिटी बस में एक युवक यात्री बनकर बैठा। जब कंडक्टर ने उसे किराया मांगा तो उसने जेब से बड़ा चाकू निकाला और यात्रियों के बीच लहराते हुए कंडक्टर के पास आकर धमकाने लगा। उसने कंडक्टर को बोला कि- क्या बोल रिया है तु..रामपुरी (चाकू) डालूं क्या पेट में..किराया बक रिया है तू... अपना किराया नहीं लगता। इसके बाद वह अपशब्दों का भी प्रयोग करने लगा। ऐसा करते देख एक महिला यात्री ने उसे रोकने का प्रयास भी किया। उसके तेवर देख कंडक्टर ने किराया तो नहीं लिया, लेकिन सारी घटना सिटी बस प्रबंधन को बताई।

विज्ञापन


एआईसीटीएसएल अधिकारी माला सिंह ठाकुर ने कहा कि बस में से हमने धमका रहे युवक के फुटेज निकाले और खजराना थाने में शिकायत दर्ज कराई। युवक कौन था, उसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed