फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Iit indore bomb case one arrested

Indore News: IIT को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला पकड़ाया, नौकरी नहीं दी तो मेल किया

Fri, 02 Aug 2024 11:18 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 02 Aug 2024 11:18 AM IST
सार

Iit indore bomb case one arrested 

विज्ञापन
Iit indore bomb case one arrested
आईआईटी इंदौर - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

इंदौर में सिमरोल स्तिथ IIT कैंपस को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस जल्द ही इस पूरे मामले पर खुलासा करेगी। प्रारंभिक जानकारी में पता चला है की आरोपी ने डराने के लिए इंदौर आईआईटी को ई-मेल भेजा था। 

विज्ञापन

 

17 जुलाई को मिला था मेल 

17 जुलाई को इंदौर के सिमरोल स्थित आईआईटी केंपस के स्टाफ को बम से उड़ाने का धमकी भरा ईमेल मिला था। मेल मिलने के बाद डीएसपी उमाकांत चौधरी और अन्य अफसर मौके पर पहुंचे। साइबर की टीम को भी जांच में लगाया गया था। अब पुलिस ने इस मामले में चेतन सोनी निवासी इंदौर को पकड़ा है। वह मूल रूप से बड़नगर (उज्जैन) का रहने वाला है।

विज्ञापन

 

आरोपी ने 2022 में आईआईटी में नौकरी के लिए आवेदन दिया था। लेकिन वह रिजेक्ट हो गया। चेतन ने कहा कि मैंने इसी से गुस्से में आकर दहशत का माहौल बनाने के लिए ईमेल भेजा। इसके चलते पूरे परिसर में दहशत फैल गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

sumit2813xyz@gmail.com के यूजर द्वारा उक्त ई-मेल आईआई डी. से एक धमकी भरा ई- मेल किया। इसमें 15 अगस्त को बम ब्लास्ट करने की धमकी दी गई थी। मेल भेजने वाले ने खुद को पाकिस्तान का आईएसआई एजेंट बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed