फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   husband wife life partner love relationship and marriage problem and counselling solutions vikas choudhary

Love: दस में से छह कपल्स को नहीं मिलता पसंद का जीवनसाथी, नेता-बिजनेसमैन भी शादियां बचाने के लिए संघर्ष कर रहे

Thu, 22 Feb 2024 06:19 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 22 Feb 2024 06:19 PM IST
सार

पिछले दो दशक के अंदर 350 प्रतिशत अधिक बढ़े तलाक, लाइफ स्टाइल में अंतर से टूट रही शादियां
 

विज्ञापन
husband wife life partner love relationship and marriage problem and counselling solutions vikas choudhary
रिलेशनशिप कोच विकास चौधरी - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

आज अधिकतर जोड़ियां अपने रिश्तों को बचाने के लिए संघर्ष कर रही हैं। कोविड के बाद जिस तरह से तलाक के मामले बढ़े उसने पूरी दुनिया को चौंका दिया। रिश्तों में यह दरार क्यों आती जा रही है इस पर कई रिपोर्ट्स आ चुकी हैं। इंदौर के रिलेशनशिप कोच विकास चौधरी (Vikas Choudhary Relationship Coach) ने अमर उजाला से इन सभी तथ्यों पर बात की। वे रिश्तों को बचाने के लिए कई स्तर पर प्रयास कर रहे हैं। देशभर से कपल्स उनसे सलाह के लिए इंदौर आते हैं। 
विज्ञापन


इन वजहों से टूट रहे रिश्ते
1. पति पत्नी का अलग-अलग परिवेश से आना
2. एक दूसरे के प्रति विश्वास की कमी
3. सास-ससुर या अन्य रिश्तों को हैंडल करने के लिए परिपक्वता की कमी
4. एक दूसरे  व्यवहार को न समझ पाना
5. आर्थिक असमानताओं की वजह से परेशानी
6. भावनात्मक रूप से मजबूत न होना 
7. इंटिमेसी में कमी होना

चौंकाने वाले आंकड़े
दो दशक में तलाक के 350 प्रतिशत केस बढ़े हैं।
58 प्रतिशत को अपना पसंदीदा जीवनसाथी नहीं मिलता। 
10 में से 6 लोग अपने साथी में सही जीवनसाथी नहीं तलाश पाते।

नेता, बिजनेसमैन सभी अपनी शादियां बचाने का प्रयास कर रहे 
विकास ने बताया कि शादियों का टूटना हर वर्ग में बढ़ रहा है। नेता-बिजनेसमैन-स्पोर्ट्सपर्सन सब अपनी शादियां बचाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। विकास ने बताया कि यदि आप एक ही समाज से हैं, दोनों परिवार संपन्न वर्ग से हैं और दोनों ही शिक्षित हैं तब भी शादी टूट सकती है। इसका सबसे बड़ा कारण होता है परिवेश में अंतर। यदि आप दोनों की लाइफ स्टाइल अलग अलग रही है तो आप परेशान रहेंगे। 
विज्ञापन


रिश्तों को बचाने के लिए इन चीजों पर काम करें
विकास ने कहा कि रिश्तों को बचाने के लिए हम सभी को कुछ चीजों पर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शादी होती है तो हमें सबकुछ अच्छा लगता है लेकिन हम उस रिश्ते की गंभीरता को समझ नहीं पाते। यदि आपके जीवन में कोई आ रहा है तो वह खुशियों के साथ कई बड़े बदलाव लाएगा। यदि आप शादी कर रहे हैं तो ध्यान रखें कि आपको उस रिश्ते में असुविधा भी होगी। यह असुविधा आपको संभालना पड़ेगी, बिना चिड़चिड़ाहट और एक दूसरे को दोष दिए बिना। इसके साथ आपको उस रिश्ते की जिम्मेदारी निभाना होगी। साथ ही यह भी ध्यान रखें कि त्याग के बिना कभी भी कोई रिश्ता आगे नहीं बढ़ सकता। कई बार आपको अपने पार्टनर के लिए वह भी छोड़ना पड़ेगा जो आपको बहुत पसंद है। यही त्याग आपके रिश्ते को बचाए रखेगा। विकास ने कहा कि इसके साथ आपको रिलेशनशिप को बेहतर बनाने के लिए किसी कोच या काउंसलर की भी मदद लेना चाहिए। वह अपने अनुभवों से आपको आपकी परेशानी के सही हल बता पाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ाई में शामिल हो इमोशनल इंटेलिजेंस
विकास ने यह भी कहा कि पढ़ाई में इमोशनल इंटेलिजेंस को शामिल करना चाहिए। यदि हम इसे पढ़ेंगे तो हम इसका महत्व समझ पाएंगे। हमें आज तक किसी ने यह बताया ही नहीं कि इमोशनल इंटेलिजेंस कितना जरूरी है तो हम इसका उपयोग भी नहीं कर पाते। रिश्तों को बेहतर बनाने के साथ करियर या फिर हर क्षेत्र में आपको इमोशनल इंटेलिजेंस पर काम करना होगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed