फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Holkari turban shown to guests in heritage walk, fed jalebi poha

G20 Summet 2023 News: हेरिटेज वॉक में मेहमानों को दिखाई होलकरी पगड़ी, खिलाए जलेबी पोहे

Mon, 13 Feb 2023 03:02 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 13 Feb 2023 03:02 PM IST
सार

कनाडा से आए डेनेल नेरिल ने कहा कि वे भारत के कई शहरों में घूमे है,लेकिन इंदौर का मौसम खुशनुमा लगा। देश का सबसे साफ शहर होने के साथ यहां के लोग भी मिलनसार लगे। यूएई से आई शेरिन जार्ज ने कहा कि इंदौर की सफाई अच्छी है, लेकिन हरियाली भी बढ़ना चाहिए। 

विज्ञापन
Holkari turban shown to guests in heritage walk, fed jalebi poha
मेहमानों को होलकरी पगड़ी भी दिखाई गई। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर में हो रही जी 20 समूह की बैठक में भाग लेने आए मेहमान सोमवार को इंदौर की ऐतिहासिक धरोहर, खान पान की परंपरा और संगीत से रुबरु हुए। उन्हें बोलिया सरकार की छत्री पर 100 साल पुरानी होलकरी पगड़ी दिखाई गई और राजवाड़ा पर इंदौरी पोहे, जलेबी, समोसे भी खिलाए गए। इंदौर की सफाई देख कर भी विदेशी खुश नजर आए। वे यह जानकर आश्चर्यचकित हो गए कि इंदौर में कचरा पेटियां नहीं है। हेरिटेज वॉक की शुरूआत बोलिया छत्री से हुई। यह रागिनी मक्खर ने साथी कलाकारों के साथ कृष्ण यशोधा पर आधारित नृत्य पेश किया। यहां से पैदल ही विदेशी मेहमान कृष्णपुरा छत्री गए। इसके बाद वे गोपाल मंदिर गए। मंदिर की सुंदर नक्काशी की उन्होंने सराहना भी की।

विज्ञापन


विज्ञापन

खुशनुमा मौसम है इंदौर का

कनाडा से आए डेनेल नेरिल ने कहा कि वे भारत के कई शहरों में घूमे है,लेकिन इंदौर का मौसम खुशनुमा लगा। देश का सबसे साफ शहर होने के साथ यहां के लोग भी मिलनसार लगे। यूएई से आई शेरिन जार्ज ने कहा कि इंदौर की सफाई अच्छी है, लेकिन हरियाली भी बढ़ना चाहिए। हरियाली से शहर की खूबसूरती और बढ़ जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चौबदारी अंदाज में सुनाई उपाधियां

राजवाड़ा पर मेहमानों को इंदौरी स्वाद परोसा गया। पोहे, जलेबी, समोसे मेहमानों को खिलाए गए। साथ में संगीत भी सुनाया जा रहा था। होलकरशासन काल मेें राजाअेां को किस तरह उपाधियां देकर दरबार में चौबदार पुकारते थे, उसके बारे में न केवल बताया गया, बलि्क चौबदारी अंदाज में बोलकर भी सुनाया गया। करीब डेढ़ घंटे तक मेहमानों ने शहर के पुरातत्व महत्व के स्थलों का अवलोकन किया। राजवाड़ा पर 100 साल पुराना लकड़ी का कैमरा भी रखा गया, जो अभी भी काम करता है। मेहमानों ने उसके बारे में भी जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed