{"_id":"6501cadd72caa40137078bde","slug":"hindu-jagran-manch-opposed-to-udhayanidhi-stalin-indore-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: सनातन धर्म के खिलाफ टिप्पणी करने वाले उदयनिधि की फोटो मंदिर की सीढ़ियों पर लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: सनातन धर्म के खिलाफ टिप्पणी करने वाले उदयनिधि की फोटो मंदिर की सीढ़ियों पर लगाई
Wed, 13 Sep 2023 08:14 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Wed, 13 Sep 2023 08:14 PM IST
सार
सनातन धर्म को लेकर उदयनिधि के बयान का देशभर में विरोध हो रहा है। हिंदू जागरण मंच ने कहा कि उदयनिधि ने हमारी भावनाओं को चोट पहुंचाई है, इसलिए हमने मंदिर की सीढ़ियों पर उनका फोटो लगाया है।
विज्ञापन
INDORE NEWS
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सनातन धर्म पर विवादित टिप्पणी करने वाले तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन udhayanidhi stalin का इंदौर में अनोखे तरीके से विरोध किया गया। हिंदू जागरण मंच hindu jagran manch ने एयरपोर्ट रोड स्थित बिजासन माता मंदिर की सीढ़ियों पर उदयनिधि की फोटो लगा दी। अब श्रद्धालु इस फोटो पर पैर रखकर चढ़ते-उतरते हैं।
सनातन धर्म को लेकर तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन के बेटे और मंत्री उदयनिधि के बयान का देशभर में विरोध हो रहा है। हिंदू जागरण मंच इंदौर के जिला संयोजक कन्नू मिश्रा ने कहा कि उदयनिधि ने हमारी भावनाओं को चोट पहुंचाई है, इसलिए हमने मंदिर की सीढ़ियों पर उनका फोटो लगाया है। उदयनिधि स्टालिन ने जिस तरह से सनातन को लेकर टिप्पणी की है, उसके चलते उनका इस तरह से विरोध किया जा रहा है।
क्या कहा था उदयनिधि ने
उदयनिधि ने कुछ दिन पहले अपने बयान में सनातन धर्म की तुलना डेंगू और मलेरिया से की थी। उदयनिधि ने सनातन उन्मूलन सम्मेलन में कहा था कि सनातन धर्म सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ है। हम डेंगू, मच्छर, मलेरिया या कोरोना का विरोध नहीं कर सकते। हमें इसे मिटाना है। इसी तरह हमें सनातन को भी मिटाना है। कुछ चीजों का विरोध नहीं किया जा सकता, उन्हें खत्म ही कर देना चाहिए।