फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   hatyari khoh waterfall students died

Indore: हत्यारी खोह ने ली दो युवाओं की जान, गांव वालों ने मना किया फिर भी गए, शव की तलाश जारी

Mon, 24 Jul 2023 11:06 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 24 Jul 2023 11:06 AM IST
सार

इंदौर के पास स्थित इस स्थान पर कई लोग जान गंवा चुके, इसके बावजूद भी प्रशासन यहां पर सुरक्षा इंतजाम नहीं कर पा रहा
 

विज्ञापन
hatyari khoh waterfall students died
हत्यारी खोह - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर के पास स्थित हत्यारी खोह ने दो युवाओं की जान ले ली। रविवार शाम को हुए हादसे में दो दोस्त यहां पर डूब गए। पुलिस को आठ घंटे के बाद एक का शव मिला है जबकि दूसरे के शव की अभी भी तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि दोस्त परिजन से झूठ बोलकर यहां आए थे। गांव वालों ने भी उन्हें वहां जाने के लिए मना किया था लेकिन वह नहीं माने।  
विज्ञापन


पुलिस की डांट को भी नजरअंदाज किया
कंपेल चौकी प्रभारी सत्येंद्रसिंह सिसोदिया ने कहा कि रोहित पुत्र किशन निगम निवासी चौहाननगर और सुमित पुत्र राकेश कोगे अपने दो अन्य दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए थे। सुमित 11वीं और रोहित 12वीं में पढ़ता था।  सिसोदिया के मुताबिक रविवार को पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया था। इन दिनों शहर के युवक-युवतियां पिकनिक मनाने ज्यादा आते हैं। कुछ युवकों को रोककर उठक बैठक भी लगवाई गई थी। रोहित-सुमित पुलिस को चकमा देते हुए करीब दो किमी दूर से हत्यारी खोह में पहुंच गए। पहले चारों दोस्तों ने सेल्फी ली और झरने के पास रील बनाई। इसके बाद में रोहित व सुमित नहाने कुंड में चले गए और भंवर में फंस कर गहरे पानी में डूब गए।
विज्ञापन


आठ घंटे बाद मिला रोहित का शव
दोनों दोस्तों को डूबता देख साथियों ने मदद के लिए गांव वालों को बुलाया। गांव वाले भी दोनों को बचा नहीं सके। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। करीब आठ घंटे बाद रोहित का शव निकाला गया। शव करीब 1000 फीट उपर लाने में मशक्कत करना पड़ी। देर रात शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। सुमित के लिए सुबह से सर्चिंग जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां है हत्यारी खोह
इंदौर से 30 किमी दूर हत्यारी खोह है। यहां जाने के लिए डबल चौकी होते हुए तेलिएखेड़ी गांव तक जाना होगा। यहां से लगभग दो किलोमीटर आगे झरना है। कार या बाइक से भी जा सकते हैं। यहां गहरी लेकिन सुन्दर वैली है, एक खूबसूरत झरना भी है, जो बारिश में शुरू होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed