फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Half of June is hotter than Nautpa in Indore, temperature is also higher than normal

Indore: इंदौर में नौतपा से भी ज्यादा तपा आधा जून, तापमान भी सामान्य से ज्यादा

Wed, 14 Jun 2023 12:15 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 14 Jun 2023 12:15 PM IST
सार

पिछले साल इंदौर मेें मानसून 12 जून को आ गया था। वर्ष 2021 में 2 जून को ही मानसून आ गया था, हालांकि इंदौर मेें मानसून की आमद 12-13 जून के आसपास रहती है। इस बार मानसून 24 जून तक इंदौर आएगा। फिलहाल केरल तक मानसून आ चुका है। 

विज्ञापन
Half of June is hotter than Nautpa in Indore, temperature is also higher than normal
इंदौर में मानसून का इंतजार। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

जून माह में आमतौर पर इंदौर का मौसम खुशगवार रहता है। बारिश का दौर शुरू हो जाता है और गर्मी विदाई लेती है, लेकिन इस बार तो आलम यह है कि नौतपा से ज्यादा इंदौर जून मेें तप रहा है। आधे माह के ज्यादातर दिनों मेें तापमान सामान्य से अधिक रहा है। मानसून की देरी की वजह से इस बार जून में गर्मी बढ़ी है। 15 जून के बाद प्री मानसून गतिविधियां बढ़ने पर गर्मी से शहरवासियों को थोड़ी राहत मिल सकती है।

विज्ञापन


फिलहाल मौसम में गरमाहट रहेगी। नौतपा समाप्त हो चुका है, लेकिन जून मेें तापमान नौतपा से भी ज्यादा रहा। ज्यादातर दिनों में तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को दिन का तापमान 39.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था, जबकि रात का तापमान 25.6 सामाान्य से एक डिग्री अधिक रहा। सोमवार को भी दिन का तापमान 39.5 डिग्री सामान्य से दो डिग्री अधिक था।

विज्ञापन

इंदौर में 24 जून तक आ सकता है मानसून

पिछले साल इंदौर मेें मानसून 12 जून को आ गया था। वर्ष 2021 में 2 जून को ही मानसून आ गया था, हालांकि इंदौर मेें मानसून की आमद 12-13 जून के आसपास रहती है। इस बार मानसून 24 जून तक इंदौर आएगा। फिलहाल केरल तक मानसून आ चुका है। मौसम विभाग के अनुसार प्री मानसून गतिविधिया 20 जून के बाद शुरू हो सकती है। तब हवा की रफ्तार ज्यादा रहेगी। आंधी भी चल सकती है। इसके बाद तापमान से भी राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल खेतों में बुआई नहीं

मानसून की देरी के कारण किसानों ने भी खेतों में अनाज नहीं बोया हैै। मानसून के बाद खेतों में फसलों को बोया जाएगा। अप्रैल-मई माह में हुई बारिश के कारण किसानों को नुकसान उठाना पड़ा। गेहूं खेतों में रहने के कारण गिला हो गया था। प्याज की फसल भी प्रभावित हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed