फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Had dinner at night, more than 15 girl students of the hostel fell ill in the morningIndore: Had food at night

Indore: रात को खाना खाया, सुबह हॉस्टल की 15 से ज्यादा छात्राएं हो गई बीमार

Mon, 17 Apr 2023 12:00 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 17 Apr 2023 12:00 PM IST
सार

राऊ स्थित सेज यूनिवर्सिटी की छात्राएं दूषित खाने के बाद बीमार पड़ गई। छात्राओं का कहना है कि उन्हें रात को मेस में भोजन किया था, उसके बाद से ही कुछ छात्राओं को उल्टी हो गई थी,लेकिन सुबह १५ से ज्यादा छात्राओं ने तबीयत खराब होने की शिकायत की।

विज्ञापन
Had dinner at night, more than 15 girl students of the hostel fell ill in the morningIndore: Had food at night
दूषित खाने के बाद अस्पताल में भर्ती छात्राएं। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

 

विज्ञापन

इंदौर की एक निजी यूनिवर्सिटी की 15 से ज्यादा छात्राएं दूषित खाना खाने से बीमार हो गईं। उल्टी, दस्त और कमजोरी की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूषित खाने की जानकारी मिलने के बाद खाद्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर सैंपल लिए। सैंपल को जांच के लिए भेजा। छात्राओं की हालत खतरे से बाहर है। कुछ छात्राएं अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुकी हैं।

राऊ स्थित सेज यूनिवर्सिटी की छात्राएं दूषित खाने के बाद बीमार पड़ गईं। छात्राओं का कहना है कि उन्होंने रात को मेस में भोजन किया था, उसके बाद से ही कुछ छात्राओं को उल्टी दस्त होने लगी थी, लेकिन सुबह 15 से ज्यादा छात्राओं ने तबीयत खराब होने की शिकायत हॉस्टल प्रबंधन को की गई। 

विज्ञापन


मेस नहीं, होटल के खाने से बीमार हुईं
उधर, हॉस्टल प्रबंधन का कहना है कि कुछ छात्राओं ने किसी होटल से खाना मंगवाया। होटल का खाना खाने से छात्राएं बीमार हुई हैं। हॉस्टल में 200 से ज्यादा छात्राएं हैं। यदि मेस का खाना खराब होता तो सभी को परेशानी होती, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।  दूषित खाने के बाद बीमार हुई छात्राएं ठीक हैं। कुछ की अस्पताल से छुट्टी भी हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed