फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   government jobs fraud

Job Fraud: प्रधानमंत्री कार्यालय के लेटर से छेड़छाड़ कर युवक ने हासिल की असिस्टेंड मैनेजर की पोस्ट

Thu, 25 Jan 2024 01:38 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 25 Jan 2024 01:38 PM IST
सार

युवक ने उप्र पुलिस की वर्दी पहनकर विजय नगर स्थित अवंतिका गैस लिमिटेड के कार्यालय में खुद पहुंचाई फर्जी डाक

विज्ञापन
government jobs fraud
दीपक अवस्थी - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

प्रधानमंत्री ऑफिस (PMO) के लेटर से छेड़छाड़ कर एक युवक ने असिस्टेंट प्रोजेक्ट मैनेजर की पोस्ट पर नौकरी पा ली। युवक के पिता उत्तर प्रदेश पुलिस में एसआई के पद से रिटायर्ड हैं। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवक अपने पिता की तरह पुलिस अफसर बनना चाहता था। क्राइम ब्रांच की पूछताछ में उसने फर्जी लेटर बनाने की बात कबूल कर ली है। 
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच इंदौर में आवेदक राहुल पस्तोर ने एक लिखित आवेदन पत्र दिया था कि एक युवक के द्वारा अवंतिका गैस लिमिटेड कंपनी में नौकरी लगाने के नाम से पी.एम.ओ कार्यालय के नाम का सिफारिश पत्र भेजा गया है। प्रथम दृष्टया अज्ञात व्यक्ति के द्वारा अबंतिका गैस लिमिटेड में नौकरी दिलाने के लिए कूटरचित पत्र तैयार किया जाना पाया गया था। इसके बाद आरोपी के विरुद्ध थाना अपराध शाखा में अपराध धारा 420, 467, 468, 471,34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध करते हुए आरोपी की तलाश की गई।
विज्ञापन


आरोपी की तकनीकी जानकारी निकालकर जांच करते हुए आरोपी (1) दीपक अवस्थी उम्र 35 साल निवासी ब्रहम नगर कालोनी सीपरी बाजार झांसी (उ.प्र) को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने बताया उसने उप्र पुलिस की वर्दी पहन कर फर्जी पी.एम.ओ का लेटर तैयार कर अपनी स्वयं की नौकरी अवंतिका गैस लिमिटेड इंदौर में लगवाने के लिए वो पत्र अवंतिका गैस लिमिटेड के कार्यालय इंदौर में दिया था। क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस के द्वारा प्रकरण में आरोपी दीपक को गिरफ्तार किया है। जिसके विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है तथा प्रकरण में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed