फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Golu involved in the ticket race became the acting president of the city Congress, made Aman the state genera

Indore: टिकट की दौड़ में शामिल गोलू बने शहर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष, अमन को बनाया प्रदेश महामंत्री

Thu, 07 Sep 2023 06:53 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 07 Sep 2023 06:53 PM IST
सार

गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नियुक्ति पत्र  जारी कर दिए। शहर अध्यक्ष के साथ चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जा सकते है, लेकिन इंदौर में एक कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जा रहा है। शहर कार्यकारी अध्यक्ष बनने की दौड़ में केके यादव भी थे।

विज्ञापन
Golu involved in the ticket race became the acting president of the city Congress, made Aman the state genera
कांग्रेस के शहर कार्यकारी अध्यक्ष गोलू अग्निहोत्री - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर के जो नेता विधानसभा चुनाव टिकट की दौड़ में शामिल है, उनमें दो नेताअेां को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पद दिए है। चुनावी माहौल के बीच उन्हें पद देकर प्रदेश कांग्रेस ने एक तरह से उनकी दावेदारी कमजोर कर दी। गोलू अग्निहोत्री को शहर कांग्रेस कमेटी का कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया है। वे एक नंबर विधानसभा क्षेत्र से टिकट के दावेदार है। गोलू ने शहर अध्यक्ष बनने के लिए काफी प्रयास किए थे, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के समर्थक सुरतीज सिंह चड्ढा को शहर कांग्रेस  अध्यक्ष की कुर्सी मिली। उधर पांच नंबर विधानसभा क्षेत्र से टिकट की दावेदारी जता रहे अमन बजाज को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है।

विज्ञापन

गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नियुक्ति पत्र जारी कर दिए। शहर अध्यक्ष के साथ चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जा सकते है, लेकिन इंदौर में एक कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जा रहा है। शहर कार्यकारी अध्यक्ष बनने की दौड़ में केके यादव भी थे।

विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस सचिव राजेश चौकसे ने बताया कि बजाज को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। उन्हें गुरुवार को नियुक्ति पत्र सौप दिया गया। अमन युवा कांग्रेस की जिम्मेदारी भी संभाल चुके है। इसके अलावा राऊ के कांग्रेस नेता संजय कामले को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। कामले मंडलम सेक्टर के क्रियान्वयन का काम लंबे समय से देख रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टिकट पाकर भी नहीं लड़ पाए थे गोलू चुनाव

कमल नाथ के समर्थक गोलू दस सालों से एक नंबर विधानसभा क्षेत्र मे टिकट के दावेदार है। एक बार उन्हें कांग्रेस ने टिकट दिया, लेकिन विरोध के बाद बदलाव कर दीपू यादव को टिकट दे दिया गया। आठ माह पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इंदौर में अरविंद बागड़ी को शहर कांग्रेस अध्यक्ष बनाया था। गोलू ने बागड़ी का विरोध भोपाल से लेकर दिल्ली तक किया। इसके बाद बागड़ी का टिकट होल्ड पर रख दिया गया था, लेकिन गोलू भी अध्यक्ष नहीं बना पाए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed