फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   girl hit screwdriver in many places love crime

कितना सुरक्षित इंदौरः लड़की ने दोस्ती से मना किया तो शरीर में कई जगह पेचकस मारे, सड़क पर लोगों ने बचाया

Sat, 27 May 2023 10:39 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 27 May 2023 10:39 PM IST
सार

शहर में सुरक्षा के लाख दावों के बावजूद भी महिलाओं अपराधों की संख्या में कमी नहीं आ रही है, दिन दहाड़े हुई घटना में एक लड़की को पेचकस से घायल कर दिया गया
 

विज्ञापन
girl hit screwdriver in many places love crime
घायल लड़की - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

शहर में सुरक्षा के लाख दावों के बावजूद भी महिलाओं अपराधों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। शनिवार को दिन दहाड़े हुई घटना में एक लड़की को पेचकस से घायल कर दिया गया। लड़की ने उसके पीछे पड़े एक लड़के से दोस्ती करने से इनकार कर दिया था जिसके बाद उसने लड़की पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन


स्कीम 78 में रहने वाली लड़की ने पुलिस को जानकारी दी कि वह स्कीम 114 के एक घर में काम करने जाती है। रोजाना की तरफ आज सुबह भी काम पर जा रही थी। झाबुआ ग्रामीण बैंक के पास शशांक नामक लड़का आया और बोला मुझसे दोस्ती कर नहीं तो मैं मर जाऊंगा। मैंने उसका विरोध किया तो उसने कमर से पेंचकस निकाला और जान से मारने की नीयत से पेट पीठ व हाथ पर हमला कर दिया। मैंने शोर मचाया और आसपास के लोगों ने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। घटना के बाद दीदी को जानकारी दी जो थाने लेकर आई। पुलिस ने घटनास्थल की तस्दीक कर नाबालिग को मेडिकल के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


पहले चाकू से धमका चुका, डेढ़ साल से कर रहा परेशान
नाबालिग ने बताया शशांक कबीटखेड़ी में रहता है। डेढ़ साल से दोस्ती का दबाव बना रहा है। शशांक कई बार रोकने की कोशिश कर चुका था। उसकी हरकत के बारे में परिवार को बताया था पर बदनामी के डर से पहले रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी।जहां काम करती उस घर व उसके अपने घर के दिनभर चक्कर काटता था। घर से निकलती तो पीछा करता। नाबालिग के जीजा ने बताया वह लगातार उसका पीछा करता था। छह माह पहले भी शशांक उसे दोस्ती का दबाव बनाकर चाकू से डरा चुका है। बदनामी के डर से थाने पर रिपोर्ट न करते हुए मनचले शशांक को समझाया था पर उसकी हरकत में कोई बदलाव नहीं आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed