फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Girl commits suicide due to love jihad, accused was threatening to pressurize her for marriage

Love Jihad Indore: लव जिहाद के कारण युवती ने की आत्महत्या, शादी का दबाव बनाने के लिए धमका रहा था आरोपी

Wed, 19 Apr 2023 01:47 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 19 Apr 2023 01:47 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार आरोपी अशद हुसैन और युवती मयंक शर्मा एक ही स्कूल में पढ़ते थे और दोनों के बीच दोस्ती हो गई थी। इस दौरान अशद ने शादी का प्रस्ताव रख दिया। युवती ने धर्म अलग-अलग होने का हवाला देकर शादी से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
Girl commits suicide due to love jihad, accused was threatening to pressurize her for marriage
लव जिहाद के कारण युवती ने की आत्महत्या। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर के समीप खुडैल गांव में लव जिहाद का मामला सामने आया है। एक मुस्लिम युवक ने शादी का दबाव बनाने के लिए लड़की को इतना धमकाया कि उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने इसे लेकर थाने पर प्रदर्शन किया तो पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपी अशद हुसैन और युवती मयंक शर्मा एक ही स्कूल में पढ़ते थे और दोनों के बीच दोस्ती हो गई थी। इस दौरान अशद ने शादी का प्रस्ताव रख दिया। युवती ने धर्म अलग-अलग होने का हवाला देकर शादी से इनकार कर दिया। यह बात अशद को नागवार गुजरी और वह युवती को बार-बार फोन कर परेशान करने लगा। जब युवती तनाव में रहने लगी तो परिजनों ने उससे मोबाइल लेकर अपने पास रख लिया। इसके बाद आरोपी युवती के परिवाल वालों को धमकाने लगा।
विज्ञापन


खुद आत्महत्या कर परिवारवालों को फंसाने का मैसेज भेजा
मंगलवार को आरोपी अशद ने युवती के बड़े ताऊ को मैसेज किया कि यदि परिवारवाले नहीं माने तो वह आत्महत्या कर लेगा और सुसाइड नोट में परिवार के लोगों के नाम लिख देगा। बड़े ताऊ के मोबाइल पर आया मैसेज युवती ने पढ़ लिया और उनसे जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जानकारी मिलने के बाद बजरंज दल के पदाधिकारी थाने पहुंचे और धमकाने वाले युवक को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के मोबाइल को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है, ताकि धमकी भरे मैसेज कोर्ट में सबूत के तौर पर पेश किए जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed